कारोबार

Marriage Invitation Card Scam: मोबाइल पर आया शादी का कार्ड आपको बना सकता है कंगाल,Alert जारी, जानें

Marriage Invitation Card Scam: आज के समय में डिजिटल सुविधाओं में बढ़ोतरी होने से लाइफ काफी आसान हो गई है। चाहे पैसा भेजना हो या कुछ खरीदना हो या फिर शादी का कार्ड भेजना हो लोग घर बैठे सब कुछ मोबाइल से करते हैं। आज के समय में लोग अपने दूर के रिश्तेदारों और दोस्तों को ऑनलाइन डिजिटल कार्ड भेजते हैं लेकिन कई बार साइबर अपराधी इसी का फायदा उठा लेते हैं। साइबर अपराधी इन सब चीजों का फायदा उठाकर लोगों का अकाउंट खाली कर रहे हैं।

सरकार ने जारी किया अलर्ट

केंद्र सरकार के साइबर सेल ने अलर्ट जारी किया है। केंद्र सरकार के द्वारा अलर्ट जारी किया गया है कि अगर आपके मोबाइल फोन अकाउंट पर कोई शादी का कार्ड आता है तो आपको तुरंत सावधान होना होगा। बिना सोचे समझे आपको इस कार्ड पर क्लिक नहीं करना है वरना आपका अकाउंट खाली हो जाएगा।

कैसे हो रही है फ्रॉड की घटनाएं

राजस्थान पुलिस के द्वारा आलोट जारी किया गया है कि साइबर अपराधी व्हाट्सएप पर मैरिज कार्ड या फिर शादी का निमंत्रण. apk फाइल और अंजन लिंक भेज रहे हैं जिस पर आप क्लिक करेंगे तो आपका पूरा अकाउंट खाली हो जाएगा। असल में इसमें खतरनाक वायरस छुपे होते हैं। यह सामान्य दिखता है लेकिन इस पर क्लिक करते ही अकाउंट खाली हो जाता है।

इसके बाद ठग मोबाइल का कंट्रोल हासिल कर लेते हैं और सारी पर्सनल जानकारी चुरा लेते हैं। इसके बाद बैंकिंग डिटेल्स निकाल कर लेते हैं और ओटीपी मैसेज पढ़कर अकाउंट खाली कर देते हैं।

बचने के लिए क्या करें

अगर आपके मोबाइल पर अनजान नंबर से कोई फाइल आ रहा है या लिंक आ रहा है तो बिना सोचे समझे उसे पर क्लिक न करें। कार्ड भेजने वालों की पहचान करें अगर कोई भरोसेमंद है तभी उसे कार्ड को खोले वरना आपका अकाउंट खाली हो जाएगा। अगर आपके साथ फ्रॉड की घटना हो गई है तो 1930 पर तुरंत कॉल करें। 1930 पर कॉल करने से आपको मदद मिलेगी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button