MP News: मप्र के इन 100 गावों की बदलेगी तस्वीर,332 करोड रुपए होंगे खर्च

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के द्वारा बड़ा फैसला लिया गया है। कभी लाल आतंक के जद में रहने वाले मध्य प्रदेश के 100 गांवो का अब धड़ल्ले से विकास होगा। पहले चरण में 332 करोड़ से सड़क नाली स्कूल अस्पताल का निर्माण किया जाएगा। वही आम लोगों के सुख सुविधाओं के लिए भी तमाम व्यवस्था की जाएगी। बालाघाट मंडला और डिंडोरी के कई गांव नक्सल प्रभावित गांव माने जाते हैं जहां विकास के नाम पर कुछ भी नहीं हुआ है।
लेकिन मध्य प्रदेश ने अब नक्सल मुक्त होने का लक्ष्य पूरा कर लिया है और अब राज्य की इन गांव की तस्वीर बदलने वाली है। राज्य सरकार के द्वारा इन गांवों के विकास का प्लान तैयार कर लिया गया है और इन्हें जनता के साथ साझा भी किया गया है। इन गांव का विकास किया जाएगा।
150 मीटर सड़कें चिह्नित
आपको बता दे कि इन गांवों के डेवलपमेंट प्लान पर 200 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे ताकि इन गांवों को मुख्य धारा से जोड़ा जा सके। सबसे पहले यहां पीएम ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़क का निर्माण किया जाएगा। हर गांव में दो या उससे भी ज्यादा सड़क बनाई जाएगी।
जानिए विकास की प्रमुख बातें
13-14 करोड़ खर्च कर 70 गांवों में दुरुस्त होगी बिजली की व्यवस्था होगी। रोजगार के लिए यहां आईटीआई बनाया जाएगा।
- मछलीपालन, हार्टीकल्चर और कृषि के विस्तार पर करीब 2 करोड़ का बजट।
- 14 करोड़ से करीब 70-70 आंगनबाड़ी और स्कूल भवनों में रंगाई-पुताई और मरम्मत।
- दो करोड़ की लागत से आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में नए उपकरण और मरम्मत कार्य।


























