मध्यप्रदेशमौसम अपडेट

Kal Ka Mausam: मप्र में कल से मौसम फिर लेगा करवट, 14, 15 और 16 मार्च को प्रदेश के 35 जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट हुआ जारी

Rain Alert MP: मध्य प्रदेश राज्य में इन दिनों कई जिलों में लगातार हो रही तापमान में बढ़ोतरी के कारण गर्मी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। आलम यह बना हुआ है कि मार्च के महीने में ही तापमान कुछ जिलों में 40 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। ऐसे में मौसम विभाग की ओर से आमजन के लिए गर्मी के मौसम में राहत भरी खबर सामने आई है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने कल 14 मार्च से 16 मार्च तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण प्रदेश के 35 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते बारिश होती है तो लोगों को गर्मी से कुछ राहत अवश्य मिलेगी।

नीमच, मंदसौर और रतलाम सहित प्रदेश के 35 जिलों में अगले तीन दिन बारिश के आसार

कश्मीर क्षेत्र में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव का असर आज उत्तर भारत के हरियाणा राजस्थान पंजाब सहित कई राज्यों में देखने को मिल रहा है। हरियाणा प्रदेश के कई जिलों में आज सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं और तेज हवाएं चल रही हैं। वहीं मध्य प्रदेश राज्य में पश्चिमी विक्षोभ का असर कल से देखने को मिलेगा। कल 14 मार्च से प्रदेश के ग्वालियर, भिंड, कटनी, रतलाम, मंदसौर, नीमच सहित 35 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। बारिश का यह मौसम प्रदेश में लगातार तीन दिन बना रहेगा। इस दौरान 14 मार्च से 16 मार्च तक मध्य प्रदेश राज्य की मंदसौर, नीमच, भिंड, श्योपुर, रतलाम, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, ग्वालियर, जबलपुर, मुरैना, सिंगरौली, सिवनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नर्मदापुरम, बैतूल, भिंड, दतिया, शिवपुरी, मऊगंज, सीधी, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना और रीवा जिले में आंधी के साथ हल्की सी तेज बारिश हो सकती है।

रतलाम जिले में तापमान पहुंचा 40 डिग्री पर

मध्य प्रदेश राज्य के रतलाम जिले में इन दिनों गर्मी से आम जनजीवन हलाकान नजर आ रहा है। जिले में आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब रिकॉर्ड किया गया। मार्च के महीने में लगातार हो रही तापमान में बढ़ोतरी के कारण रतलाम जिले में इन दिनों लोगों को परेशानी का सामना तो करना पड़ रहा ही है, साथ ही साथ फसलों को भी काफी नुकसान हो रहा है। रतलाम के अलावा नर्मदा पुरम और धार जिले में भी अधिकतम तापमान 39 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है। मार्च के महीने में प्रदेश के लगभग एक दर्जन जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री से 40 डिग्री के बीच पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार कल 14 मार्च से 16 मार्च तक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के लोगों को बारिश होने से गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button