कारोबार

Soybean Rate Hike: सोयाबीन की कीमतों में आया भारी उछाल, 12 दिनों में 1 हजार से अधिक बढ़े दाम

Soybean Rate Update: सोयाबीन की कीमतों में इन दिनों तेजी देखने को मिल रही है। मूंगफली तेल के बाद अब सोयाबीन और उसके तेल में भी तेजी का असर साफ दिखने लगा है। इसका परिणाम है कि 10-12 दिनों से कृषि मंडी में सोयाबीन के भाव लगातार ऊपर चढ़ रहे हैं। जो भाव पिछले महीने के मध्य तक 2850 से 4500 रुपए क्विंटल के बीच थे, वे अब 3500 से 5750 रुपए क्विंटल तक पहुंच गए हैं।

सोमवार को चंगेरा-डूंगलावदा स्थित अतिरिक्त नवीन कृषि मंडी में छुट्टी के बाद कारोबार शुरू हुआ तो आवक घटकर 2876 बोरी रही। बावजूद न्यूनतम भाव में करीब 1000 रुपए की तेजी दर्ज की गई और यह 4500 रुपए क्विंटल पहुंच गया। सबसे भरोसेमंद माने जाने वाले मॉडल भाव में 500 रुपए की बढ़ोतरी के साथ रेट 5500 रुपए क्विंटल रहा। हालांकि अधिकतम भाव में मामूली 50 रुपए की गिरावट के साथ 5700 रुपए क्विंटल दर्ज किए गए।

मंडी व्यापारियों के अनुसार ऊपरी मांग बढ़ने से यह तेजी है और आगे भी उतार-चढ़ाव के साथ भाव मजबूत रहने की संभावना है। जनवरी के दूसरे सप्ताह में सोयाबीन पहली बार 5000 रुपए क्विंटल के पार पहुंचा था। इसके
बाद से मॉडल भाव लगातार मजबूत हो रहे हैं। जहां पिछले साल तक मॉडल भाव करीब 4000 रुपए क्विंटल थे, वहीं नए साल की शुरुआत से तेजी जारी है और फरवरी में मंडी खुलते ही यह 5500 रुपए क्विंटल तक पहुंच गया। व्यापारियों का कहना है कि भले ही सीजन समाप्त हो चुका हो लेकिन मांग के चलते मंडी में अभी भी सोयाबीन की आवक बनी हुई है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button