मध्यप्रदेश

मप्र की लड़कियों को मिली बड़ी सौगात, सरकार करेगी प्रदेश के हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण

MP News: मध्य प्रदेश राज्य में पढ़ाई के लिए अपना घर छोड़कर बाहर जाने वाली लड़कियों को केंद्र सरकार ने बड़ी सौगात दी है। आज 1 फरवरी को बजट सत्र 2026-27 के दौरान केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण मध्य प्रदेश राज्य की सभी जिलों में लड़कियों के लिए गर्ल्स हॉस्टल बनाने की घोषणा की है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लड़कियों को ‘हायर एजुकेशन STEM संस्थानों में पढ़ाई और लैब वर्क के लंबे समय के दौरान खड़ी होने चुनौतियों को देखते हुए हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल बनाने की घोषणा की है। केंद्र सरकार मध्य प्रदेश राज्य के प्रत्येक जिले में गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण कैपिटल सपोर्ट के जरिए करेगी।

प्रदेश की लड़कियों को पढ़ाई में मिलेगी सहूलियत

मध्य प्रदेश राज्य के दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्र से शहरों में पढ़ाई के लिए आने वाली लड़कियों को केंद्र सरकार के इस योजना का विशेष लाभ मिलेगा। गर्ल्स हॉस्टल के निर्माण के बाद छात्रों की समय की बचत तो होगी ही होगी साथ ही साथ हर दिन कई-कई किलोमीटर के अप-डाउन के दौरान लगने वाले समय की भी बचत होगी। इस योजना से ग्रामीण क्षेत्र की लड़कियां शहरों में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पुरजोर तरीके से कर सकेंगी। वहीं दूसरी तरफ ग्रामीण क्षेत्र की लड़कियों को बसों में सफर के दौरान होने वाली परेशानियों से भी छुटकारा मिलेगा।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट सत्र के दौरान कहा कि हम चाहते हैं कि देश में हो रही ग्रोथ के नतीजे आदिवासियों, किसानों और युवाओं सहित महिलाओं तक भी पहुंचे। केंद्र सरकार ने इस बजट में छोटे शहरों के विकास के लिए लाखों करोड़ रुपए खर्च करने का भी प्रावधान रखा है। इसके अलावा सरकार के इस बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष ध्यान दिया गया है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button