CBSE 12th Result Update: इस दिन जारी होगा CBSE बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट, सामने आई बड़ी अपडेट, देखें

CBSE 12th Result Update: सीबीएसई बोर्ड के द्वारा दसवीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है और अब 12वीं के छात्र बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। छात्रों के दिमाग में बार-बार यही सवाल आ रहा है कि आखिर 12वीं का रिजल्ट कब जारी होगा।
अप्रैल के अंत तक जारी होगा 12वीं का रिजल्ट
17 फरवरी से 10 अप्रैल तक 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं ली गई थी। सामने आई जानकारी के अनुसार अप्रैल के आखिरी सप्ताह तक 12वीं का रिजल्ट जारी हो सकता है। छात्र सीबीएसई बोर्ड के ऑफिसियल वेबसाइट cbse.gov.in या result.nic.in पर जाकर अपना 12वीं का रिजल्ट आसानी से चेक कर पाएंगे।
इस बार बेहतर होगा रिजल्ट
दसवीं के रिजल्ट देखें तो हर साल के मुकाबले इस साल दसवीं के छात्रों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। इस बार मध्य प्रदेश का प्रदर्शन भी सीबीएसई बोर्ड में काफी अच्छा रहा है। प्राइवेट स्कूल के मुकाबले केंद्रीय विद्यालय के बच्चों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।
दसवीं का रिजल्ट देख कर उम्मीद लगाए जा रहा है कि इस बार 12वीं का रिजल्ट भी बेहद खास होने वाला है। हालांकि रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अभी कुछ दिन और इंतजार करना होगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑफिशल वेबसाइट के माध्यम से रिजल्ट चेक कर पाएंगे इसके साथ ही साथ सीबीएसई के द्वारा एसएमएस के माध्यम से भी रिजल्ट दिया जाएगा।
इस बार छात्रों को अपना स्कोर सुधारने का दूसरा मौका भी मिलेगा। जो छात्र अपने एग्जाम के स्कोर से खुश नहीं है वह मई में दोबारा एग्जाम देकर अपने स्कोर में सुधार कर सकेंगे।






