देश

LPG के बाद एक और बड़ा झटका, 1 मई से बिजली के रेट में प्रति यूनिट इतने रुपए की होगी बढ़ोतरी

Electricity rate hike : जब से मिडल ईस्ट युद्ध की शुरुआत हुई है तब से लोगों के ऊपर महंगाई की मार पड़ी है। एक तरफ पेट्रोल डीजल और एलपीजी गैस सिलेंडर के रेट में बढ़ोतरी हो रही है वहीं दूसरी तरफ अब बिजली के रेट में भी बढ़ोतरी होने वाली है।

गर्मी में वैसे ही बिजली बिल काफी आता है वहीं दूसरी तरफ अब बिजली बिल के रेट में बढ़ोतरी होगी जिससे लोगों की नींद उड़ गई है। मई के महीने के पहले दिन ही आम लोगों को बड़ा झटका लगने वाला है। देश के कई राज्यों में बिजली के रेट में बढ़ोतरी हो जाएगी।

बिजली उपभोक्ता को 1 मई से बिजली का बिल प्रति यूनिट 56 पैसे के हिसाब से एक्स्ट्रा देना होगा। फिलहाल बेंगलुरु में इस बात की घोषणा हुई है और सूत्रों का कहना है कि आने वाले समय में भारत के तमाम राज्यों में बिजली के रेट में बढ़ोतरी होगी।

बिजली के रेट में बढ़ोतरी के ऐलान के बाद लोगों में काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है। एलपीजी गैस सिलेंडर पेट्रोल डीजल के बाद बिजली के रेट में बढ़ोतरी होने से लोगों की परेशानियां बढ़ने वाली है।

फिलहाल मध्य प्रदेश में बिजली बिल के रेट में बढ़ोतरी का ऐलान नहीं हुआ है लेकिन आने वाले समय में एमपी में भी बिजली बिल का रेट बढ़ सकता है। सूत्रों की माने तो आने वाले समय में भारत के तमाम राज्य में बिजली के रेट में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी जिससे आम जनता के ऊपर महंगाई का बम फूटने वाला है।

Back to top button