देश

India Vs New Zealand: मप्र के इंदौर में रोहित शर्मा की धुआंधार बल्लेबाजी देखने पहुंचे हजारों दर्शक, बैटिंग करने मैदान पर उतरी न्यूजीलैंड टीम लड़खड़ाई

India Vs New Zealand Match live: मध्यप्रदेश राज्य के इंदौर शहर में स्थित होलकर स्टेडियम में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच निर्णायक मैच खेला जा रहा है। मैच शुरू होने से पहले ही आज हजारों की संख्या में दर्शक रोहित शर्मा की धुआंधार बल्लेबाजी देखने के लिए मैदान में पहुंच गए हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे और निर्णायक मैच में आज दोपहर भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया। वहीं टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी न्यूजीलैंड टीम के बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों की धारदार बॉलिंग के सामने लड़खड़ाते हुए नजर आए। न्यूजीलैंड टीम के ओपनर बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे और हेनरी निकोल्स मात्र पांच रन के स्कोर पर पेवेलियन लौट गए। डेवोन कॉन्वे का विकेट हर्षित राणा और हेनरी निकोल्स का विकेट अर्शदीप सिंह ने लिया। हर्षित राणा ने न्यूजीलैंड के ओपनर बैट्समैन डेवोन कॉन्वे को अपने और की पहली गेंद में रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराया।

रोहित शर्मा और विराट कोहली की बल्लेबाजी देखने खचाखच भरा इंदौर का होलकर स्टेडियम

भारतीय टीम के एक्सपीरियंस होल्डर बैट्समैन रोहित शर्मा और विराट कोहली की बल्लेबाजी देखने के लिए आज मध्य प्रदेश राज्य के इंदौर स्थित होलकर स्टेडियम में हजारों की संख्या में दर्शक पहुंचे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे आज वनडे सीरीज के तीसरे और निर्णायक मैच में टॉस आने के बाद भारतीय टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। जिसके चलते दर्शकों को रोहित शर्मा और विराट कोहली की बल्लेबाजी देखने के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। गौरतलब है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ने ही टी-20 मैच और टेस्ट मैच से सन्यास ले रखा है जिस कारण से आज हो रहे इंदौर के होलकर स्टेडियम में इस क्रिकेट मैच के बाद यह दोनों बैट्समैन 6 महीने तक मैच खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। क्योंकि अगली वनडे सीरीज जुलाई इंग्लैंड के साथ जुलाई महीने में खेली जानी है।

न्यूजीलैंड ने 15 ओवर के मैच में 70 के स्कोर पर गंवाए तीन विकेट

इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले जा रहे भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे और निर्णायक वनडे मैच में आज पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने ताजा जानकारी के अनुसार 15 और का खेल समाप्त होने तक तीन विकेट गंवाकर 70 रन बना लिए हैं। न्यूजीलैंड के दोनों ओपनर बल्लेबाज हेनरी निकोल्स और डेवोन कॉन्वे पवेलियन लौट चुके हैं। वर्तमान में बैरन मिशेल 29 रन बनाकर और ग्लेन फिलिप्स 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारतीय टीम की तरफ से हर्षित राणा को दो विकेट और अर्शदीप सिंह ने एक सफलता हासिल की है। विल यंग को भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने 30 रन के स्कोर पर रविंद्र जडेजा के हाथों में कैच करवाकर पवेलियन भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button