देशहोम

हिमाचल में दर्दनाक हादसा: कार पर गिरी चट्टानें, 13 लोगों की मौत, 2 यात्री घायल, गाड़ी में लगी आग

हिमाचल प्रदेश के ट्राइबल जिला लाहौल-स्पीति में शुक्रवार को दोपहर के वक्त उदयपुर-किलाड़ सड़क पर कडू नाला के पास चलती गाड़ी पर लैंडस्लाइड हो गया. इसकी चपेट में टाटा सूमो टैक्सी आ गई. इसमें सवार 13 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो को सुरक्षित बचाया गया. इसकी पुष्टि भरमौर के विधायक डॉ. जनकराज ने की है.

डॉ. जनक राज ने बताया कि टाटा सूमो में कुल 15 लोग सवार थे. सभी पांगी क्षेत्र के रहने वाले हैं और कुल्लू से पांगी लौट रहे थे. इस दौरान कडू नाला के पास पहाड़ी से बड़ी बड़ी चट्टानें गाड़ी गिर गई. इससे ॥क्क-01रू-2210 नंबर टाटा सूमो गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई. उन्होंने बताया कि हादसा इतना भीषण है कि मृतकों के शवों की पहचान भी मुश्किल हो गई है. पहाड़ी से चट्टानें गिरने के बाद गाड़ी के पिछले हिस्से में आग लग गई, जिसे मौके पर मौजूद लोगों और जवानों ने बुझाने का प्रयास किया.

कडू नाला में बड़ी-बड़ी चट्टानें गाड़ी पर गिरी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उदयपुर-किलाड़ सड़क पिछले दिन बारिश के बाद लैंडस्लाइड की वजह से बंद था. इससे सभी लोग अपनी गाड़ी समेत तिंदी में रुके हुए थे. आज सड़क बहाल होने के बाद वे पांगी की ओर रवाना हुए थे, तभी कडू नाला के पास अचानक पहाड़ी से बड़ी बड़ी चट्टानें गाड़ी पर गिरी.

राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए

भरमौर के विधायक जनक राज ने चंबा और लाहौल-स्पीति के डीसी से राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने का आग्रह किया है. पुलिस, प्रशासन और बचाव दल घटनास्थल पर अभियान में जुटे हुए हैं. उन्होंने बताया कि मृतकों में एक छह महीने का बच्चा भी शामिल है.

मृतकों की अभी पहचान नहीं

फिलहाल मृतकों की आधिकारिक पहचान की पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी मृतक पांगी घाटी के निवासी बताए जा रहे हैं. प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है. लाहौल-स्पीति की डीएसपी रश्मि शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है. विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है. स्क्क लाहौल स्पीति शिवानी मेहला ने बताया कि गाड़ी में सवार 15 लोगों में से 13 की मौत हो गई है.

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button