देश में खत्म हो गया है तेल का स्टॉक? इस राज्य में 400 से अधिक पेट्रोल पंप हुए बंद, मचा हड़कंप

Petrol-Diesel Update: ईरान अमेरिका युद्ध के वजह से पूरे देश में ऊर्जा संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। एक तरफ जहां गैस संकट देखने को मिल रहा है वहीं दूसरी तरफ तेल का स्टॉक भी खत्म होने लगा है। इसी बीच भारत के एक राज्य में 400 से अधिक पेट्रोल पंप अचानक से बंद हो गए हैं जिससे हड़कंप मच गया है।
आंध्र प्रदेश में 400 से अधिक पेट्रोल पंप हुए बंद
आंध्र प्रदेश में अचानक से 400 से अधिक पेट्रोल पंप पर ताला लग गया है जिससे हड़कंप मच गया है। पेट्रोल और डीजल का स्टॉक खत्म होने की खबर जैसे ही लोगों तक पहुंची लोगों में हड़कंप मच गया और लोग पेट्रोल पंप के पास भारी भीड़ लगा दिए।
राज्य में रविवार को 400 से अधिक पेट्रोल पंप बंद कर दिए गए। रात से ही लोग पेट्रोल पंप पर तेल लेने के लिए लंबी कटारे लगाकर खड़े हैं। आधिकारिक सूत्रों की माने तो राज्य में 45 10 पेट्रोल पंप है जिनमें से 421 पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल का स्टॉक खत्म हो चुका है जिसकी वजह से इन पेट्रोल पंपों को बंद कर दिया गया है।
आंध्र प्रदेश के पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण ने जानकारी दिया कि कई पेट्रोल पंपों पर डीजल की बाहरी कमी हो गई है। उन्होंने कहा कि वह 7000 लीटर से अधिक डीजल बेचते हैं लेकिन अब लोग घबराहट में आकर ज्यादा डीजल पेट्रोल की खरीदारी कर रहे हैं जिससे स्टॉक खत्म हो रहा है।
कई पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डीजल की हुई कमी
वही पेट्रोल और डीजल की कमी से विजयवाड़ा गुंटूर कुरनूल नेल्लौर सहित कई शहरों में जीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। कई जगह पर तो पेट्रोल पंप कर्मचारियों के द्वारा स्टॉक खत्म होने का बोर्ड लगा दिया गया है। कई लोग रात रात भर खड़े होकर पेट्रोल लेने का इंतजार कर रहे हैं।
वही तेल को लेकर संकट उत्पन्न हो सकता है क्योंकि अमेरिका ने 12000 जहाज और 100 विमान होर्मूर्ज के तरफ तैनात कर दिए हैं। एक तरफ ईरान करने को तैयार नहीं है वहीं अमेरिका के द्वारा भी कहा गया है कि वह हार नहीं मानेगा। जानकारों की माने तो आने वाले समय में और ज्यादा परेशानी बढ़ सकती है।















