देश

Bullet Train Update: देशवासियों को जल्द मिलेगी बुलेट ट्रेन की सौगात, सामने आई बड़ी अपडेट, देखें

Bullet Train Update: देश के लोगों को जल्द ही बुलेट ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। हमारे देश भारत में एक से बढ़कर एक प्रीमियम ट्रेन चलाई जा रही है और अब रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ऐलान किया है कि जल्द ही बुलेट ट्रेन कि सौगात मिलने वाली है। भारत में पहली बुलेट ट्रेन B-28 का निर्माण कार्य शुरू हो गया है

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के द्वारा बेंगलुरु में BEML के आदित्य प्लांट का उद्घाटन किया गया और इसके साथ ही पहली बुलेट ट्रेन का निर्माण भी शुरू हो गया। इस प्लांट में 280 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली दो हाई स्पीड ट्रेन सेट तैयार किया जा रहा है।

2027 तक बन जाएगा पहले ट्रेन सेट

पहले ट्रेन स्टेटस साल 2027 तक बनकर तैयार हो जाएगा। साल 2024 में ही इस कंपनी को कॉन्ट्रैक्ट मिला था और उम्मीद है कि पहले ट्रेन सेट बनने के बाद नवंबर तक पहले बुलेट ट्रेन देश में दौड़ने लगे।

बता दे की बुलेट ट्रेन का इंटीग्रल कोच फैक्ट्री चेन्नई और BEML मिलकर साथ में डिजाइन करेंगे। इसे बनाने में 866.87 करोड रुपए का खर्च आ सकता है।

शुरुआत में सूरत से वापी के बीच चलेगी ट्रेन

शुरुआत में ट्रेन को सूरत और वापी के बीच 97 किलोमीटर लंबे रोड पर चलाया जाएगा। यह मुंबई अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का ही हिस्सा है। साल 2027 की पहली तिमाही तक इस ट्रेन के रोल आउट होने की संभावना है और इसके बाद ट्रायल शुरू कर दिया जाएगा।

क्या होगा इस ट्रेन की खासियत?

आपको बता दे इस ट्रेन में फुल एसी चेयर कार होगा। ट्रेन में लगी कुर्सी या 360 डिग्री घूमने और झुकने वाली होगी और इसमें ऑन बोर्ड इन्फोटेनमेंट सिस्टम और वर्ल्ड क्लास फैसिलिटी भी दिया जाएगा। भारत के द्वारा आत्मनिर्भरता खत्म करने के लिए खुद ही बुलेट ट्रेन का डिब्बा डिजाइन किया जा रहा है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button