Bengal Election 2026 : ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से किया इनकार, अब क्या करेगी बीजेपी? जानिए क्या है रास्ता

Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव हारने के बाद भी ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है जिसके बाद विवाद बढ़ता जा रहा है। इसके बाद वरिष्ठ वकील महेश जेठमलानी ने इस फैसले को माफ नहीं करने के योग्य कहा है और इसे लोकतंत्र के खिलाफ भी बताया है।
ममता बनर्जी ने स्पष्ट शब्दों में कह दिया है कि वह इस्तीफा नहीं देने वाली है। एक इंटरव्यू के दौरान महेश जेठमलानी ने कहा कि जैसे ही चुनाव का परिणाम आयोग के द्वारा प्रमाणित हो जाते हैं उसके बाद मुख्यमंत्री अपने पद पर बनी नहीं रह सकती है।
अगर ममता बनर्जी ने अपने आप इस्तीफा नहीं दिया तो राज्यपाल के द्वारा ममता बनर्जी को पद से हटाया भी जा सकता है। ममता बनर्जी अगर जल्द इस्तीफा नहीं देती है तो राज्यपाल पुलिस की मदद से उन्हें पद से हटा सकते हैं।
ममता बनर्जी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
एक तरफ बीजेपी को बंगाल चुनाव में प्रचंड जीत मिली है वहीं दूसरी तरफ बीजेपी पर ममता बनर्जी ने वोट छीनने का आरोप लगाया है। ममता बनर्जी का कहना है कि भाजपा ने उनका वोट चुरा लिया है।
उन्होंने चुनाव परिणामों को लेकर सरकार और चुनाव आयोग पर मिलीभगत का आरोप भी लगाया है। वहीं महेश जेठमलानी ने कहा कि अगर उनके पास सबूत हैं तो उन्हें अदालत जाना चाहिए।
वही झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा ने कहा है कि ममता बनर्जी को जल्द से जल्द इस्तीफा दे देना चाहिए। अगर ममता बनर्जी इस्तीफा नहीं देती है तो उन्हें बर्खास्त किया जाना चाहिए क्योंकि देश किसी एक व्यक्ति के मन से नहीं चल सकता है।


























