मध्यप्रदेश

नागदा-मथुरा नई रेल लाइन को हरी झंडी, 19 जिलों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत

Nagda Mathura rail line project: एमपी के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। राज्य के पर्यटन और रेल कनेक्टिविटी को नई रफ्तार मिलने वाली है। आने वाले सालों में एमपी के यात्रियों को बड़ा फायदा होगा। आपको बता दे कि केंद्रीय कैबिनेट के द्वारा एमपी के नागदा जंक्शन से मथुरा के बीच तीसरी और चौथी रेल लाइन बिछाने की मंजूरी दे दी गई है।

करोड़ों रुपए होंगे खर्च

इस रेल लाइन को बिछाने में 16403 करोड रुपए खर्च होंगे। आपको बता दे की सरकार ने दिल्ली मुंबई के बीजी रोड पर ट्रैफिक को कम करने के लिए नागदा मथुरा के बीच तीसरी और चौथी रेल लाइन बिछाने का फैसला लिया है और मंगलवार को इसकी मंजूरी भी दे दी गई।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है। इस रेल लाइन से महाकालेश्वर मंदिर कुनो राष्ट्रीय उद्यान सहित कई प्रमुख पर्यटन स्थलों पर रेल संपर्क अच्छा हो जाएगा। इससे पर्यटन ही नहीं बल्कि लॉजिस्टिक और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

19 जिलों को होगा काफी फायदा

इसके बनने से मध्य प्रदेश राजस्थान उत्तर प्रदेश कर्नाटक आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के 19 जिलों में रेल कनेक्टिविटी काफी अच्छी हो जाएगी। कई रूटों पर ट्रैफिक का दबाव ज्यादा है लेकिन इस चौथी रेल लाइन के बीच में से अब दबाव कम होगा इसके साथ ही साथ पर्यटन में भी काफी फायदा होगा। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और मध्य प्रदेश के राजस्व में भी फायदा होगा।

कुल लंबाई: नागदा-मथुरा के बीच लगभग 550 किलोमीटर (अनुमानित)कुल निवेश: 16,403 करोड़, वहीं (कैबिनेट ने कुल 23,437 करोड़ की तीन परियोजनाओं को मंजूरी दी)समय सीमा: 2030-31 तक पूरा करने का लक्ष्यक्षेत्र: 3 राज्यों- मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से होकर गुजरेगी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button