आज दोपहर से बिगड़ेगा मौसम, मप्र के इन 39 जिलों में 4 दिनों तक आंधी बारिश का अलर्ट जारी

MP weather alert news : मई के महीने में आमतौर पर भयंकर गर्मी देखने को मिलती है लेकिन इस बार मई के महीने में ठंड का एहसास हो रहा है क्योंकि 1 तारीख से ही लगातार बारिश का दौर जारी है।
सोमवार को मध्य प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तूफानी बारिश दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो राज्य में अभी बारिश का दौर रुकने वाला नहीं है बल्कि अगले दो दिनों तक भारी बारिश होती रहेगी। राज्य के ज्यादातर जिलों में बारिश होने से मौसम सुहाना बना रहेगा।
आज दोपहर से इन जिलों में शुरू होगा भारी बारिश का दौर
आज से जबलपुर, सिंगरौली, सीधी, शहडोल, उमरिया और कटनी में तेज हवाओं का असर सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा। भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, नर्मदापुरम, बैतूल, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी,नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, रीवा, सतना, मऊगंज, मैहर, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में आज तूफानी बारिश होगी।
इन जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट
इंदौर, धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम और हरदा में गर्मी का असर देखने को मिलेगा। हालांकि नया सिस्टम एक्टिव होने की वजह से इन जिलों में भी हल्की बारिश हो सकती है।
मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ दिख रहा है। कहीं झमाझम बारिश हो रही है वहीं कहीं गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। राज्य में ऐसे ही अभी कुछ दिनों तक अजीबोगरीब मौसम देखने को मिलेगा।
















































