मध्यप्रदेश

छात्रों के लिए जरूरी खबर, MP में डिप्लोमा कोर्सेज के लिए काउंसलिंग समय-सारिणी जारी, 4 मई से पोर्टल पर करें रजिस्ट्रेशन

 सत्र 2026-27 के लिए प्रदेश के तकनीकी कालेज में संचालित डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आनलाइन काउंसलिंग की समय-सारिणी जारी कर दी है। इसके तहत पहले चरण के लिए ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया 4 मई से प्रारंभ होकर 29 मई तक चलेगी। इस संबंध में तकनीकी शिक्षा विभाग (डीटीई) ने समय-सारिणी जारी कर दी है। विद्यार्थी आधिकारिक पोर्टल पर जाकर पंजीयन कर सकेंगे। पंजीयन के बाद अभ्यर्थियों को 30 और 31 मई को अपने आवेदन में संशोधन का अवसर भी दिया जाएगा।

पहले चरण में विकल्प (चॉइस) भरने की प्रक्रिया 15 मई से शुरू होकर दो जून तक जारी रहेगी। इसके बाद तीन जून को कॉमन मेरिट सूची जारी की जाएगी, जिसके आधार पर सीटों का आवंटन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को आठ जून से 13 जून के बीच आवंटित संस्थानों में रिपोर्टिंग कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। विभाग द्वारा शीघ्र ही उपलब्ध पाठ्यक्रमों और सीटों की विस्तृत जानकारी भी जारी की जाएगी।

दूसरे चरण की काउंसलिंग

दूसरे चरण की प्रक्रिया नौ जून से शुरू होगी। इस चरण में अभ्यर्थी 18 जून तक पंजीयन कर सकेंगे, जबकि आवेदन में संशोधन के लिए 19 और 20 जून की तिथि निर्धारित की गई है। चाइस फिलिंग 16 जून से 22 जून तक रात तक की जा सकेगी। दूसरे चरण की मेरिट सूची 23 जून को जारी होगी और चयनित उम्मीदवारों को 27 जून से तीन जुलाई के बीच संबंधित कालेजों में रिपोर्ट करना होगा।

सीएलसी चार जुलाई से शुरू होगी

दोनों चरणों के बाद रिक्त सीटों को भरने के लिए कालेज लेवल काउंसलिंग (सीएलसी) चार जुलाई से 12 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। इस दौरान अभ्यर्थियों को प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक प्रवेश का अवसर मिलेगा। इसके अतिरिक्त 13 और 14 अगस्त को अंतिम मौका प्रदान किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button