देश

शादी के 5 दिन के बाद दुल्हन की मौत, पत्नी को अर्थी पर देख फूट फूट कर रोया पति, जाने पूरा मामला

Shahjahanpur road accident : यूपी के शाहजहांपुर में गुरुवार के दोपहर भयंकर सड़क हादसा हो गया जिसमें 22 साल की नव विवाहिता सहित चार लोगों की मौत हो गई। शादी के 2 दिन के बाद पग फेरे की रस्म करके दुल्हन अपने ससुराल लौट रही थी तभी तेज रफ्तार टैंकर ने कार को टक्कर मार दी। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई। पत्नी का अंतिम संस्कार करते समय पति रोविल बुरी तरह से टूट गया और फूट-फूट कर रोने लगा।

कैसे हुई यह भयंकर घटना?

यह घटना गुरुवार की दोपहर 1:30 बजे राउतपुर कला गांव के पास हुई। जहां तेल से भरा एक तेज रफ्तार टैंकर कार को टक्कर मार दिया और यह हादसा इतना भयंकर था कि कार पलट गई। हादसे में कल्पना (दुल्हन 22 वर्ष), मोहिनी उम्र 14 वर्ष, रीना देवी उम्र 30 साल और कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वही दो बच्चे बुरी तरह से घायल हो गए जिनकी जान बच गई है।

शादी के चंद दिनों बाद दुल्हन ने दुनिया को कहा अलविदा

कल्पना की शादी 25 अप्रैल को हुई। बड़े धूमधाम के साथ घर वालों ने बेटी की विदाई की लेकिन उन्हें कहां पता था कि चंद दिनों के बाद ही खुशियों पर ग्रहण लग जाएगी । पग फेरे की रस्म के बाद गुरुवार को जब दुल्हन अपने ससुर सास और परिवार के सदस्यों के साथ वापस लौट रही थी और उसे समय उनके पति ग्रेजुएशन का एग्जाम देने गए थे। यह भयंकर हादसा हो गया।

एक साथ उठी तीन आर्थियां

गांव से एक साथ 3 आर्थियां उठी तो पूरे गांव के लोग रो पड़े। पोस्टमार्टम के बाद जब दुल्हन का शव उनके ससुराल पहुंचा तो कोहराम मच गया। कल्पना को शादी का लाल जोड़ा पहनाया गया और सोलह सिंगार किया गया। पत्नी को आरती पर देखकर पति रॉबिल बुरी तरह से टूट गए। उन्होंने अपनी पत्नी को मुखाग्नि दी और फूट-फूट कर रोने लगे। इस घटना ने पूरे इलाके को सन कर दिया और किसी के घर में चूल्हा नहीं जला।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button