UPI पेमेंट से लेकर म्युचुअल फंड तक…1 मई से बदल जाएंगे ये जरूरी नियम, देखें यहां

1 May New Rules: 1 मई 2026 से कई नियमों में बदलाव होने वाले हैं जिसका सीधा असर आम जनता के रोजमर्रा के लाइफ पर पड़ेगा। यूपीआई पेमेंट से लेकर बैंकिंग ट्रांजैक्शन और पैन कार्ड सहित म्युचुअल फंड के नियमों में भी बदलाव होने वाला है। तो आईए जानते हैं किन-किन नियमों में होने वाला है बदलाव…
1 मई से बदल जाएंगे यह जरूरी नियम
बैंकिंग ट्रांजैक्शन के नियमों में बदलाव: 1 मई से डिजिटल ट्रांजेक्शन पहले से ज्यादा सुरक्षित हो जाएगा। अब यूपीआई नेट बैंकिंग और कार्ड पेमेंट करते समय आपको बार-बार ओटीपी पिन या बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करना पड़ सकता है। अब ओटीपी के जरिए पेमेंट करना भी आपके ट्रांजैक्शन लिमिट में जोड़ा जाएगा।
पैन कार्ड से जुड़े नियम
सरकार के द्वारा पैन कार्ड से जुड़े नियमों में भी 1 मई 2026 से बदलाव किया जाएगा। अब अगर कोई व्यक्ति एक फाइनेंशियल ईयर में 10 लाख से ज्यादा कैश डिपॉजिट या विड्रोल करता है तो उसे अनिवार्य रूप से पैन कार्ड देना होगा।
म्युचुअल फंड के नियम : 1 मई 2026 म्युचुअल फंड के नियमों में बदलाव किया जाएगा। सॉल्यूशन ओरिएंटेड स्कीम्स को अब धीरे-धीरे खत्म करके लाइक साइकिल फंड्स ले जा रहे हैं। यह सभी स्कीम उम्र के हिसाब से ले जाएंगे।
शेयर बाजार के नियमों में बदलाव: 1 मई से डेरिवेटिव ट्रेडिंग करने वाले लोगों की लागत बढ़ने वाली है। शेयर बाजार में ट्रेडिंग अब काफी महंगी हो जाएगी।
गैस सिलेंडर के बढ़ सकते हैं दाम: 1 मई से एलपीजी गैस सिलेंडर के नियमों में बदलाव देखने को मिल सकता है। गैस सिलेंडर के रेट में एक बार फिर से बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। हर महीने की पहले तारीख को एलपीजी गैस सिलेंडर और पेट्रोल का रेट बदलता है और अब इस महीने में भी पेट्रोल और एलपीजी के रेट में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।



















































