बड़ी खबर: जनगणना के नाम पर खाली हो रहा है अकाउंट, सरकार ने जारी किया ये Alert

Census Scam : लोग घर बैठे भी जनगणना फॉर्म भर रहे हैं। हालांकि जनगणना को लेकर भी फ्रॉड की घटनाएं हो रही है ऐसे में आपको कई बातों का ध्यान रखना जरूरी है। स्व गणना के लिए ऑनलाइन साइट सर्च करते समय आप किसी अनजान लिंक पर क्लिक करेंगे और आपका अकाउंट खाली हो सकता है। साइबर ठगो के द्वारा लोगों के अकाउंट को जनगणना के नाम पर खाली किया जा रहा है ऐसे में आपकी थोड़ी सी लापरवाही आपको कंगाल बना देगी।
स्व गणना का फॉर्म भरते समय इन बातों का रखें ध्यान
एमपी में जनगणना की प्रक्रिया चल रही है। सरकार के द्वारा आम लोगों से घर बैठे ऑनलाइन स्व गणना के लिए कहा जा रहा है हालांकि इसमें थोड़ी सी लापरवाही आपके लिए मुसीबत बन सकती है। क्या पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है ऐसे में कई बार लोग स्व गणना की वेबसाइट सर्च करते हैं और इस प्रक्रिया में वेबसाइट खोलने के लिए ओटीपी आता है। और ओटीपी के जारी है फ्रॉड आपका पूरा अकाउंट खाली कर सकते हैं।
सबसे बड़ी बात है कि स्व गणना की यह वेबसाइट सरकार की वेबसाइट से मिलती-जुलती है इसीलिए लोग धोखा खा जाते हैं। ठगो के द्वारा फर्जी लिंक भेजा जा रहा है ऐसे में आपको सावधान होने की जरूरत है। साइबर फ्रॉड की घटनाएं जनगणना के नाम पर बढ़ने लगी है।
आपको गणना की प्रक्रिया में केवल ऑफिशियल लिंक का इस्तेमाल करना है। किसी भी वेबसाइट का अगर अंत gov.in से हो रहा है तो यह सरकारी वेबसाइट है और अगर अंत में कुछ और लिखा है तो यह ऑफ रोड अकाउंट हो सकता है। अगर आपके साथ फ्रॉड की घटनाएं होती है तो आप 1930 पर कॉल करके तुरंत इसका कंप्लेंट करें वरना आपकी परेशानी बढ़ सकती है।



















































