मध्यप्रदेश

MP News: सिंगापुर और दुबई को टक्कर देगा इंदौर शहर, सरकार अरबों रुपए से करेगी विस्तार, 7 जगह होगी टाउन प्लानिंग

MP News: मप्र का इंदौर शहर आने वाले समय में सिंगापुर और दुबई जैसी इंटरनेशनल सिटी को टक्कर देता हुआ दिखाई देगा। एमपी सरकार की तरफ से शहरों के विस्तार पर फोकस किया जा रहा है। इसी कड़ी में क्लीन सिटी के तौर पर जानी जाने वाली इंदौर शहर का सरकार ने विस्तार करने की योजना बनाई है। शहर के विस्तार के दौरान हर उस बात का ध्यान रेखा जाएगा, जिससे शहर की सुंदरता भी बनी रहे और लोगों को भी मूलभूत सुविधाएं मिलती रहे। इसी प्रोजेक्ट पर करीब छह अरब रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इसमें अंडरग्राउंड केबलिंग व हरियाली पर ध्यान शहर विस्तार की तैयारी।

इंदौर विकास प्राधिकरण कर रहा है तीन नई स्कीम लाने की तैयारी

इंदौर विकास प्राधिकरण वर्षों बाद नई स्कीम (कॉलोनी) के साथ शहर विस्तार में भूमिका निभाने वाला है। 7 स्कीमों में 2 साल से कार्य चल रहा है। अब तीन स्कीम और लाने की तैयारी है। ये स्कीम धार रोड, राऊ बायपास इलाके में होगी। इस साल यहां काम शुरू होने की संभावना है। पुरानी स्कीमों में प्लॉट बिक्री भी साल के अंत तक शुरू हो जाएगी।

सात जगह तैयार हो रही है टाउन प्लानिंग स्कीम

आइडीए अभी सात जगह टाउन प्लानिंग स्कीम (टीपीएस) तैयार कर रहा है। दो साल से यहां लोगों को प्लॉट देने की चर्चा है, लेकिन विकास कार्य नहीं होने व अन्य बाधाओं के कारण अभी एक साल से ज्यादा समय लगेगा। इसके बाद यहां आवासीय व व्यावसायिक 5 हजार प्लॉट बेचे जाएंगे।

जल्द आएगा नई स्कीमों को लेकर फैसला

आइडीए की स्कीम सांवेर रोड से एमआर-10 चौराहे के पास बाईपास तक फैली है। यहां एमआर-।। व एमआर 12 का निर्माण चल रहा है। आइडीए सीईओ डॉ. परीक्षित झाड़े के मुताबिक, सभी जगह विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं। नई स्कीमों को लेकर भी फैसला जल्द होगा। नई स्कीमों में सड़कों की चौड़ाई तय है। आवासीय इलाके में न्यूनतम 18 तो व्यावसायिक प्लॉट क्षेत्र में 75 मीटर चौड़ी सड़कें रहेंगी। मुख्य सड़कों पर हरियाली का ध्यान रखा जाएगा।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button