इंदौर में मेडिकल विभाग के स्टोर कीपर राकेश गोरखे के कई ठिकानों पर छापा, आय से 110 प्रतिशत अधिक संपत्ति मिली

इंदौर में मेडिकल विभाग के स्टोर कीपर राकेश गोरखे के कई ठिकानों पर बुधवार सुबह छापा मारा गया है। इसमें करोड़ों की संपत्ति मिलने की जानकारी प्राप्त हुई है।
प्राप्त जानकारी अनुसार मेडिकल विभाग के स्टोर कीपर राकेश गोरखे के कई ठिकानों पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) की टीम ने बुधवार सुबह छापा मारा। इसमें करोड़ों की संपत्ति के मामले मिलने की जानकारी मिली है।
आय से 110 प्रतिशत ज्यादा संपत्ति प्राप्त हुई है
राकेश गोरखे के पास आय से 110 प्रतिशत ज्यादा संपत्ति प्राप्त हुई है। इसमें वृंदावन गार्डन में तीन मंजिला मकान मिला है। वहीं संघवी रेसीडेंसी, सद्गुरु कॉलोनी बड़िया कीमा, साकार सिटी, साहिल रेसीडेंसी और ओमेक्स सिटी में भी प्रॉपर्टी मिली है।
पासपोर्ट मिला, थाईलैंड यात्रा करने की पुष्टि
मेडिकल विभाग के स्टोर कीपर राकेश गोरखे के पास आय से अधिक संपत्ति होने की सूचना मिलने के बाद आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ की टीम ने गोरखे के इंदौर स्थित कई ठिकानों पर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान प्रारंभिक जांच में राकेश गोरखे के पास आय से अधिक संपत्ति मिलने की सूचना है।

















































