मौसम अपडेटरतलाम

घरों में घुसा बारिश का पानी, मंडी में प्याज बही:रतलाम में सड़क पर गिरे वाहन चालक, 2 घंटे में ढाई इंच पानी गिरा

रतलाम में गुरुवार दोपहर हुई करीब दो घंटे की मूसलाधार बारिश ने शहर की व्यवस्था की पोल खोल दी। सड़कें जलमग्न हो गईं, कई इलाकों में 2 से 3 फीट तक पानी भर गया और हर साल की तरह दो बत्ती–फ्रीगंज चौराहा फिर डूब गया।

पानी में कई दोपहिया चालक गिर पड़े, जबकि कृषि उपज मंडी में पानी घुसने से किसानों के प्याज बहने लगे।

सुबह कुछ देर बारिश के बाद मौसम साफ हो गया था, लेकिन दोपहर करीब 2 बजे अचानक काले बादल छा गए और तेज गरज के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई।

रुक-रुककर करीब दो घंटे तक हुई बारिश से शहर के अधिकांश निचले इलाकों में पानी भर गया। तेज बारिश के दौरान वाहन चालकों को सामने तक देखना मुश्किल हो गया।

सड़कों पर इस तरह से पानी भर गया।

सड़कों पर इस तरह से पानी भर गया।

हर साल की तरह दो बत्ती चौराहा डूबा रेलवे कॉलोनी और डॉट की पुल की ओर से आया पानी दो बत्ती–फ्रीगंज चौराहे से होकर न्यू रोड तक बहता रहा। सड़क नदी जैसी नजर आने लगी। पानी के बीच से निकलने की कोशिश में कई दोपहिया वाहन चालक फिसलकर गिर गए। आसपास मौजूद युवाओं ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। काफी देर तक मौके पर नगर निगम का कोई अमला नहीं पहुंचा। पानी का स्तर कम होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

कई सड़कों पर 2 से 3 फीट तक भरा पानी डीआरएम कार्यालय के सामने सड़क पर 2 से 3 फीट तक पानी भर गया। सैलाना बस स्टैंड, सब्जी मंडी, सिटी फोरलेन और सैलाना ओवरब्रिज के आसपास भी जलभराव की स्थिति रही। कई स्थानों पर यातायात प्रभावित हुआ और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सड़क पर बने गड्ढे की वजह से लोग लगातार गिरते रहे।

सड़क पर बने गड्ढे की वजह से लोग लगातार गिरते रहे।

मंडी में बहने लगे किसानों के प्याज तेज बारिश के दौरान कृषि उपज मंडी के शेड में पानी भर गया। जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से नीलामी के लिए रखे किसानों के प्याज भीग गए और कई जगह पानी के साथ बहने लगे। किसानों ने मंडी की व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई।

सिंधी कॉलोनी में घरों तक पहुंचा पानी बिरियाखेड़ी रोड स्थित सिंधी कॉलोनी में भी सड़क पर पानी भर गया। जल निकासी नहीं होने से कई घरों में पानी घुस गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क ऊंची बनने के बाद पिछले दो वर्षों से यह समस्या बनी हुई है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया।

शाम करीब 5 बजे के बाद बारिश थम गई और मौसम साफ हो गया। हालांकि शहर के कई हिस्सों में देर तक जलभराव बना रहा, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती रही।

सड़क पर 2 से 3 फीट पानी डीआरएम ऑफिस के सामने रोड पर 2 से 3 पीट पानी में था। पानी के बीच से वाहन चालक अपने वाहन निकालते रहे। शाम 5 बजे बाद मौसम साफ हो गया। आसमान से बादल छट गए। धूप निकल गई।

मंडी मे प्याज बहे तेज बारिश ने कृषि उपज मंडी प्रबंधन की भी पोल खोल कर रख दी। मंडी में लाखों रुपए से बने शेड से पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से पानी शेड में आ गया। शेड में बड़ी मात्रा में किसानों के प्याज नीलामी के लिए रखे थे। जो कि पूरी तरह से गिले हो गए। स्थिति यह बनी की प्याज पानी में बहने लगे। मंडी की अव्यवस्था से किसान परेशान होते रहे।

डीआरएम ऑफिस के सामने सड़क डूबी।

डीआरएम ऑफिस के सामने सड़क डूबी।

कॉलोनी रोड पर जमा हुआ पानी

गुरुवार दोपहर हुई बारिश से बिरियाखेड़ी रोड स्थित सिंधी कॉलोनी की रोड पर पानी जमा हो गया। पूरा रोड पानी से भर गया। पानी निकलने का रास्ता नहीं होने के कारण आसपास घरों में पानी घुस गया। रहवासियों की माने तो सिंधी कॉलोनी जाने का रास्ता काफी ऊंचा बना दिया गया है। 2 साल से यह समस्या आ रही है। कोई देखने वाला नहीं है। लोगों की पीड़ा को कोई समझने के लिए तैयार नहीं है। ना प्रशासन ना वार्ड के पार्षद कभी आते ही नहीं है।

देखे बारिश की तस्वीरें…

सिंधी कॉलोनी क्षेत्र में रोड पर जमा पानी।

सिंधी कॉलोनी क्षेत्र में रोड पर जमा पानी।

राम मंदिर क्षेत्र।

राम मंदिर क्षेत्र।

तेज बारिश से सड़के डूब गई नदी जैसा नजारा हो गया।

तेज बारिश से सड़के डूब गई नदी जैसा नजारा हो गया।

दो बत्ती फ्रींगज चौराहे पर कई वाहन चालक गिरे जिन्हें कुछ युवाओं ने बचाया।

दो बत्ती फ्रींगज चौराहे पर कई वाहन चालक गिरे जिन्हें कुछ युवाओं ने बचाया।

रेलवे स्टेशन पर बारिश में भीगते बच्चे।

रेलवे स्टेशन पर बारिश में भीगते बच्चे।

कृषि उपज मंडी में प्याज बहने लगे।

कृषि उपज मंडी में प्याज बहने लगे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button