मंदसौर

मंदसौर की बस कश्मीर में 50-फीट गहरी खाई में गिरी:एमपी-राजस्थान के 40 श्रद्धालु सवार थे; अमरनाथ दर्शन के बाद वैष्णो देवी के लिए निकले थे

जम्मू-कश्मीर के बालटाल से श्रीनगर जा रही मंदसौर की बस मंगलवार को 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में बस सवार सभी 40 श्रद्धालु घायल हो गए। वे अमरनाथ से लौट रहे थे। इनमें मध्य प्रदेश और राजस्थान के यात्री शामिल हैं। दो को गंभीर चोटें आई हैं।

हादसा सुबह करीब 7 बजे गांदरबल जिले के रंगा मोड़ के पास हुआ। स्थानीय लोगों और राहत-बचाव दल ने सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाला। घायलों को पहले उप जिला अस्पताल कंगन ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सौरा, श्रीनगर रेफर किया गया।

जानकारी के मुताबिक, ज्यादातर यात्रियों को मल्टीपल इंजरी और हेड ट्रॉमा है।

तीन तस्वीरें देखिए…

हादसे के बाद राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा।

हादसे के बाद राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा।

बचाव दल ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।

बचाव दल ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।

दुर्घटनास्थल पर यात्रियों के बैग और कपड़े बिखरे पड़े थे।

दुर्घटनास्थल पर यात्रियों के बैग और कपड़े बिखरे पड़े थे।

मंदसौर की कंपनी ने किराए पर ली थी बस

दुर्घटनाग्रस्त बस नंबर AR11 D 5655 अजमेर की है। इसे मंदसौर जिले की मां भगवती यात्रा कंपनी के एजेंट ने अमरनाथ यात्रा के लिए हायर किया था। कंपनी की कुल चार बसें यात्रा पर गई थीं, जिनमें से मंदसौर से गई एक बस हादसे का शिकार हो गई। इसमें मंदसौर, मल्हारगढ़, नीमच जिले के सुवाखेड़ा और बड़नगर क्षेत्र के भी श्रद्धालु थे।

डिप्टी सीएम ने की जम्मू-कश्मीर के अधिकारियों से बात

मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने स्थानीय अधिकारियों से घायलों की हालत पर चर्चा की है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भी हादसे की जानकारी दी है। मंदसौर जिला प्रशासन भी जम्मू-कश्मीर प्रशासन के संपर्क में है।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि सभी घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर है। डॉक्टरों की टीम उनकी देखभाल में जुटी है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button