मंदसौर

बेटे की आंतें निकालने वाले के पिता को काट डाला:मर्डर का बदला लेने 6 लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; फूलों के खेत में तड़पा-तड़पाकर मारा

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में बेटे की हत्या का बदला लेने पिता ने आरोपी के पिता को मार डाला। 6 साथियों के साथ मिलकर चाकू मारे। लोहे की रॉड से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। आरोपी शव को खेत में छोड़कर फरार हो गए। मामला शहर की अभिनंदन कॉलोनी का है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान 42 वर्षीय रवि माली के रूप में की गई है। रवि के शरीर में कई जगहों पर गंभीर और गहरे चोट के निशान हैं। खेत में आसपास घसीटने और गिरने के निशान मिले हैं। खून भी आसपास बिखरा मिला है। आरोपियों ने तड़पा-तड़पाकर मारा है।

वारदात और चक्काजाम से जुड़ी तस्वीरें देखिए…

इसी खेत में हत्या की। लाश फेंककर भाग निकले थे आरोपी।

खेत पर वारदात, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

शनिवार सुबह सूचना मिलते ही डायल-112 और शहर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। हालांकि, मौके से पुलिस को कोई हथियार या अन्य सामग्री बरामद नहीं हुई है।

शहर कोतवाली थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि डायल-112 को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अभिनंदन क्षेत्र में घायल हालत में पड़ा है। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। व्यक्ति को जिला अस्पताल लेकर आई, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी के अनुसार, वारदात को चाकू और लोहे की रॉड से अंजाम दिया गया है। पुलिस पुरानी रंजिश सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं।

सड़क पर लाश रखकर परिजन और स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया।

सड़क पर लाश रखकर परिजन और स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया।

खेत में फूल तोड़ने गए थे रवि माली

परिजन ने बताया रवि माली रोज की तरह अपने खेत पर फूल तोड़ने गए थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकले।

हत्या की खबर फैलते ही रवि माली के परिजन और माली समाज के लोग आक्रोशित हो गए। बड़ी संख्या में लोग शहर कोतवाली थाने पहुंच गए। गांधी चौराहे पर करीब 3 घंटे धरने पर बैठे। हालांकि, ASP तेर सिंह बघेल की समझाइश के बाद चक्काजाम खत्म हुआ।

आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर चलाने की मांग

वहीं स्थानीय पंकज चारोडिया ने बताया- हमारी मांग है कि आरोपियों के अवैध मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की जाए। सार्वजनिक जुलूस निकाला जाए। पूरे मामले की मजिस्ट्रियल जांच कराई जाए। रवि माली के परिवार को उचित आर्थिक मुआवजा दिया जाए।

मामले में एएसपी तेर सिंह बघेल ने बताया- पुलिस ने अलग-अलग धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजन ने कुछ मांगें रखी हैं, जिन पर चर्चा हुई है। पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है। जांच के आधार पर ठोस कार्रवाई की जाएगी।

बेटे की वजह से पिता की हत्या हुई

पुलिस इस हत्याकांड को पुरानी रंजिश और बदले की भावना से जोड़कर देख रही है। दरअसल, 5-6 अप्रैल की दरमियानी रात गांधी चौराहे पर 19 वर्षीय अरुण बरगुंडा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में पुलिस ने रवि माली के बेटे युवराज और उसके साथी रोहित चौहान को गिरफ्तार किया था। दोनों फिलहाल जेल में बंद हैं।

मामले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसने पूरे घटनाक्रम को उजागर कर दिया था। पुलिस जांच में सामने आया था कि हत्या से करीब 8 महीने पहले ‘मेडिसिन चाय’ के पास अरुण बरगुंडा और युवराज के बीच विवाद हुआ था। उस दौरान अरुण ने युवराज को थप्पड़ मार दिया था।

बेटे की हत्या का बदला लेने के लिए आरोपी के पिता की हत्या।

बेटे की हत्या का बदला लेने के लिए आरोपी के पिता की हत्या।

बेटे की मौत का बदला लेने हत्या की साजिश

इसी अपमान का बदला लेने के लिए युवराज ने बाद में समझौते का बहाना बनाकर अरुण को बुलाया। चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। वारदात में अरुण की आंतें बाहर निकल आई थीं। इस हत्याकांड के बाद से अरुण के पिता बदले की आग में झुलस रहे थे। मौका मिलते ही युवराज के पिता ने रवि माली को निशाना बनाया।

……………………………………………

मामले से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

युवक को चाकू से गोदा, आंतें बाहर निकलीं:मंदसौर में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; एक महीने से चल रहा था विवाद

मंदसौर में रविवार देर रात करीब 11 बजे चाकूबाजी हुई। नरसिंहपुरा निवासी अरुण (19) पिता नानावटी बरगुण्डा पर दो युवकों ने हमला किया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी आंतें तक बाहर निकल गईं। इलाज के दौरान सोमवार सुबह अरुण की मौत हो गई।

Back to top button