मंदसौर

Success Story: मंदसौर जिले के दो भाइयों ने किया परिवार का नाम रोशन, सहायक रजिस्ट्रार बनकर लहराया मेहनत का परचम

Success Story: मंदसौर जिले के बेटे राहुल आंजना ने सहायक रजिस्टर बनाकर सफलता का परचम लहरा दिया है। राहुल आंजना ने यह सफलता हासिल कर पूरे जिले का नाम रोशन करने का काम किया है। मंदसौर जिले की सीतामऊ तहसील के ग्राम महुवी के आंजना परिवार ने लगातार दूसरे वर्ष प्रदेश स्तर की महत्वपूर्ण नियुक्ति हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। गांव के दो सगे भाइयों अंकित आंजना और राहुल आंजना का सहायक रजिस्ट्रार (फर्म्स एवं संस्थाएं) के पद पर लगातार दो वर्षों में चयन हुआ है। मंदसौर जिले के साथ-साथ पूरे प्रदेश में दोनों भाइयों की सफलता की अब खूब चर्चा हो रहे हैं।

दो ही पद और दोनों पदों पर सगे भाइयों का हुआ सिलेक्शन

खास बात यह है कि दोनों वर्षों में पूरे मध्य प्रदेश में इस पद के लिए केवल एक-एक ही पद स्वीकृत था और दोनों ही बार चयन महुवी के इन भाइयों का हुआ। पिछले वर्ष अंकित आंजना का चयन सहायक रजिस्ट्रार के एकमात्र पद पर हुआ था, जबकि इस वर्ष उसी पद के लिए जारी विज्ञप्ति में उनके भाई राहुल आंजना ने सफलता प्राप्त की है। यह उपलब्धि न केवल परिवार बल्कि पूरे मंदसौर जिले के लिए गर्व का विषय मानी जा रही है। दोनों भाइयों ने मंदसौर स्थित निजी एकेडमी में अध्ययन कर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी की थी। परिजनों ने बताया कि ग्राम महुवी सहित आसपास के क्षेत्रों में दोनों भाइयों की सफलता पर खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस उपलब्धि से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति रुचि और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button