Ratlam News: रतलाम जिले के 114 किसानों पर लगा 1 लाख का जुर्माना, प्रशासन ने दिखाई सख़्ती, जानें कारण

Ratlam News: रतलाम जिले में नरवाई जलाने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार 25 अप्रैल को जिले में आगजनी की 296 घटनाएं दर्ज की गई। इस पर सख़्ती दिखाते हुए प्रशासन ने अभी तक 114 किसानों पर 110000 रुपए का जुर्माना लगाया है। जिला कलेक्टर के द्वारा बहुत पहले ही आदेश जारी किया गया था कि अगर कोई नवाई जलते हुए पकड़ा जाता है तो उसे पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
आलोट में सबसे ज्यादा मामले
किसान कल्याण तथा कृषि विकास के उपसंचालक आरके सिंह ने बताया कि सेटेलाइट से तहसीलवर मिले आंकड़ों में सबसे ज्यादा मामला आलोट से सामने आया है। आलोट में 78 घटनाएं सामने आई है इसके अलावा रतलाम ग्रामीण में 53 घटनाएं, रतलाम शहर में 36, ताल में 37 और जावरा में 30, पिपलोदा में 51, बैजना में चार और सैलाना में 7 नरवाई जलाने की घटनाएं सामने आई है।
कृषि विभाग के द्वारा लगातार किसानों को समझाया जा रहा है कि वह अपने खेतों में नरवाई नहीं जलाए। इसकी वजह से आग लगने की घटनाएं हो रही है फिर भी किस बात मानने को तैयार नहीं है।
प्रशासन ने किसानों से किया अपील
प्रशासन के द्वारा किसानों से अपील किया गया है कि वह नरवाई को जलाने के बजाय आधुनिक तरीके से उसका खाद बनाएं। ऐसा करने से मिट्टी का नुकसान रुकेगा और पोषक तत्व भी संरक्षित रहेंगे। इससे जलवायु अनुकूल बनी रहेगी और खेती भी अच्छे से होगी। प्रशासन के लाभ समझने के बाद भी किसान अपने खेतों में नरवाई जल रहे हैं। प्रशासन ने किसानों पर एक्शन लेना शुरू कर दिया है।


























