मध्यप्रदेश

ट्राले ने बाइक सवारों को कुचला, युवती की मौत:पहिए में फंसा शव, क्रेन से निकाला; खरगोन में NH पर 5 किमी जाम लगा

खरगोन जिले में मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम मगरखेड़ी के पास शनिवार सुबह करीब 7 बजे एक सड़क हादसा हो गया। यहां एक ट्रक-ट्राले ने बाइक सवार युवक-युवती को टक्कर मार दी।

इस हादसे में बाइक पर सवार भूमि शर्मा (26) ट्रक के पहिए के नीचे दब गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक चला रहा आशीष परमार घायल हो गया।

हादसे के बाद युवती का शव ट्रक के नीचे फंस गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को हटवाकर शव को बाहर निकलवाया। घायल आशीष को हाईवे एंबुलेंस से ठीकरी अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे में युवक घायल हुआ है।

हादसे में युवक घायल हुआ है।

ट्रक ड्राइवर मौके से भागा हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बलकवाड़ा थाना प्रभारी सागर चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और यातायात संभाला। उन्होंने शव को एंबुलेंस में रखने में भी मदद की।

हादसे के कारण नेशनल हाईवे पर करीब एक घंटे तक लगभग 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने नेशनल हाईवे टोल एरिया मैनेजर राकेश मंडलोई की टीम के साथ मिलकर यातायात बहाल किया। बलकवाड़ा पुलिस अब घायलों के बारे में जानकारी जुटाकर हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button