मध्यप्रदेश

धूल भरी आंधी से थमा इंदौर, 100 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवा; कई पेड़ और होर्डिंग गिरे

 इंदौर में सोमवार को मौसम ने करवट ली। तेज धूल भरी आंधी के चलते कुछ ही मिनटों में पूरा शहर धूल के गुबार से ढक गया। हालात ऐसे बन गए कि कई इलाकों में दृश्यता काफी कम हो गई और लोगों को दिन में ही रात जैसा माहौल महसूस होने लगा।

शहर में हवाओं की रफ्तार करीब 100 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच गई। तेज हवाओं के साथ आसमान में घने बादल भी छा गए, जिससे मौसम पूरी तरह बदल गया।

आंधी का असर शहर के कई हिस्सों में देखने को मिला। तेज हवा के कारण कई जगह पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर गए, जबकि बड़े-बड़े होर्डिंग भी क्षतिग्रस्त हो गए। कई मकानों और दुकानों के टीनशेड उड़ गए, जिससे लोगों को नुकसान उठाना पड़ा।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button