यात्रिगण कृपया ध्यान दें! रेलवे ने 30 से अधिक ट्रेनों के बदल दिए स्टेशन, सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

Indian Railway News: ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर सामने आ रही है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पिछले कई दिनों से काम किया जा रहा है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का कायाकल्प किया जा रहा है इस वजह से कई ट्रेनों को कैंसिल किया गया है वही रेलवे ने अब कई ट्रेनों का रूट बदल दिया है जिसके बारे में रेल यात्रियों को पता होनी चाहिए।
रेल यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए रेलवे के द्वारा ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। 30 से अधिक ट्रेनों का स्टेशन बदल दिया गया है। ऐसे में अगर आपको ट्रेन से सफर करना है तो एक बार कैंसिल ट्रेनों की पूरी लिस्ट चेक कर लीजिए वरना आपकी परेशानी बढ़ सकती है।
ट्रेनों के स्टेशन बदलने की तैयारी
अगर आप नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले हैं तो जिन ट्रेनों का स्टेशन बदला गया है उसके बारे में जरूर पता करें वरना सफर के दौरान आपकी परेशानी बढ़ सकती है। तो आईए देखते हैं किन ट्रेनों का बदला गया है स्टेशन…
इंडियन रेलवे इन 30 ट्रेनों का बदल दिया है स्टेशन
भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस (12001-02): योर ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन तक जाति है। यह ट्रेन दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से चलेगी।
ताज एक्सप्रेस (12279-80), डॉक्टर अम्बेडकर नगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20155-56): ये दोनों ट्रेनें भी हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर भेजने की योजना बनाई जा रही है।
बरौनी और दरभंगा की कुछ स्पेशल ट्रेनें सफदरजंग रेलवे स्टेशन से चलेंगी।
देहरादून और काठगोदाम शताब्दी को आनंद विहार टर्मिनल शिफ्ट करने की तैयारी है।
प्रयागराज जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस आनंद विहार से चल सकती है।
पूर्वा एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस और बनारस जाने वाली ट्रेनें अब शकूर बस्ती रेलवे स्टेशन से चलाई की योजना है।

























