मध्यप्रदेश

अचानक बदला एमपी का मौसम, 34 जिलों में तूफानी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में गिरेंगे ओले

Madhya Pradesh weather alert: एमपी का मौसम अचानक बदल गया है। राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश शुरू हो गया है जिससे राज्य का मौसम सुहाना बन गया है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो राज्य में 7 तारीख तक झमाझम बारिश होती रहेगी।

मौसम वैज्ञानिकों के द्वारा मध्य प्रदेश ग्वालियर इंदौर सहित राज्य के कई जिलों में आंधी बारिश के साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवा चलने का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश होने से राज्य का मौसम सुहाना हो गया है और लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली है।

मौसम वैज्ञानिकों के द्वारा शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर और दमोह में अगले तीन दिनों तक तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवा चलने का अलर्ट भी जारी किया गया है।

नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बदला है मौसम

मध्य प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ प्रक्रिया हो गया है जिसके वजह से राज्य के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के द्वारा राज्य के कई जिलों में तूफानी बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है।

बिना मौसम बारिश होने से फसलों को काफी नुकसान हो रहा है वहीं किसानों की चिंता भी बढ़ने लगी है। वही मौसम वैज्ञानिकों ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि अगले तीन-चार दिनों तक राज्य के मौसम में ऐसे ही बदलाव देखने को मिलेगा।

इन जिलों में बिगड़ा मौसम
राजधानी भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में मौसम का असर साफ दिखाई दे रहा है। इन शहरों में गरज चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं। बारिश होने से राज्य के तापमान में 7 से 8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

Related Articles

Back to top button