मध्यप्रदेश

MP Mini Switzerland Pagara: ये है मप्र का मिनी स्वीटजरलैंड, बीहड़ में छिपा ये जगह पर्यटकों के लिए है जन्नत

MP Mini Switzerland Pagara: मध्य प्रदेश में एक से बढ़कर एक खूबसूरत जगहें हैं जहां बड़े पैमाने पर पर्यटक घूमने के लिए जाते हैं। अगर आप गर्मी में अपने परिवार के साथ कहीं घूमने जाना चाहते हैं और आप चाहते हैं कि खर्च भी कम लगे तो आप मध्य प्रदेश के मिनी स्विट्जरलैंड में घूमने जा सकते हैं। एमपी के बीहड़ के चंबल इलाके में छुपा यह जगह बेहद ही खूबसूरत और शांत है।

बीहड़ में छुपा है खूबसूरत जगह

मुरैना जिले का पगारा डैम अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है। इस बांध का जलस्तर कम होता है और पानी के बीच मिट्टी के खूबसूरत तिल निकल आते हैं जो दूर से देखने पर आयरलैंड के तरह दिखते हैं। इसके नीचे नीले रंग का पानी बेहद खूबसूरत दिखता है और बड़े पैमाने पर यहां पर्यटक घूमने के लिए आते हैं।

बेहद महत्वपूर्ण है पगारा डैम

इतिहास उठाकर देख तो यह बंद बेहद ही महत्वपूर्ण है। इसका निर्माण अंग्रेजों के समय किया गया था और इसकी सबसे बड़ी विशेषता इसकी अनूठी इंजीनियरिंग है। यहां साथ गेट लगे हुए हैं और सिस्टम इतना आधुनिक है कि जब पानी पूरा भर जाता है तो अपने आप डैम का गेट खुल जाता है।

हरी भरी पहाड़ियां मन मोह लेती है

आगरा बंद चारों ओर से ऊंची और हरी भरी पहाड़ियों से घिरा हुआ है। यह जगह एक घाटी के जैसा दिखता है जिसके अंदर विशाल जलाशय है और पहाड़ों के होने के वजह से यहां प्राकृतिक खूबसूरती देखने को मिलती है। यहां का शांत नजर लोगों को अपनी तरफ खींचता है।

मुरैना और आसपास के लोगों को यह दम सिंचाई के लिए भरपूर पानी उपलब्ध कराता है इसके साथ ही यह पर्यटन का केंद्र है। बता दे कि यह ग्वालियर से मात्र 75 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है जो प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button