LPG को लेकर सरकार ने जारी की बड़ी चेतावनी, आपके घर भी है Cylinder तो जरुर पढ़ें ये खबर, वरना बढ़ेगी परेशानी

LPG gas cylinder new update: पश्चिम एशिया युद्ध के वजह से देश में एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी देखने को मिल रही है। सरकार के द्वारा समय-समय पर एलपीजी सिलेंडर से जुड़े नियमों में बदलाव किया जा रहा है ताकि लोगों को समय पर सिलेंडर मिल सके और किसी भी तरह की समस्या ना हो।
सरकार के द्वारा एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर एक नया नियम जारी किया गया है जिसके बारे में सभी को जानना चाहिए। केंद्र सरकार के द्वारा एलपीजी सिलेंडर के कालाबाजारी पर रोक लगाने की पूरी तैयारी कर ली गई है। जिन लोगों के घर में एलपीजी और पीएनजी दोनों कनेक्शन एक साथ चल रहे हैं उनके ऊपर सरकार के द्वारा एक्शन लिया जा रहा है।
सरकार ने जारी किया सख्त आदेश
सरकार के द्वारा पिछले महीने एक कड़ा आदेश जारी किया गया था और कहा गया था कि जिन घरों में पाइप से रसोई सिलेंडर पहुंच रही है और वह सब्सिडी वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर रख रहे हैं उनके ऊपर कारवाई की जाएगी। जिनके घर पीएनजी कनेक्शन है उन्हें रसोई गैस सिलेंडर वापस करना होगा।
सरकार के नए नियम का असर सिर्फ आम जनता पर नहीं बल्कि तेल कंपनियों और गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स पर भी पड़ेगा। सरकार के द्वारा सभी तेल कंपनियों और डीलरों को आदेश दिया गया है कि एक साथ एलपीजी गैस सिलेंडर और पीएनजी कनेक्ट कर वह किसी को भी ना दें अगर ऐसा होता है तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।
आम जनता के सुविधा के लिए लिया गया फैसला
सरकार के द्वारा यह इसलिए फैसला लिया गया है ताकि आम जनता को किसी भी तरह की समस्या ना हो। अगर आपके पास भी पीएनजी कनेक्शन है तो आप तुरंत अपना एलपीजी गैस सिलेंडर सरेंडर कर दे वरना आपकी परेशानी बढ़ सकती है।















































