MP New AI City: मप्र में 3700 एकड़ में विकसित होगी नई सिटी, रोजगार सहित होंगी ये व्यवस्थाएं

MP New AI City: मध्य प्रदेश में एक नया शहर बनने वाला है। राजधानी भोपाल में इसे नॉलेज एंड AI सिटी के नाम से बनाया जाएगा। भोपाल के भौरी क्षेत्र में इसे बनाया जाएगा। सामने जानकारी के अनुसार नॉलेज एंड एआई सिटी लगभग 3700 एकड़ जमीन पर बनाई जाएगी।
यहां पर शिक्षण संस्थानों के कैंपस बनाए जाएंगे इसके साथ ही साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रिसर्च पार्क के तहत डाटा सेंटर का निर्माण भी किया जाएगा। AI LAB & RESEARCH HUB का निर्माण भी किया जाएगा।
कई ग्लोबल एजेंसियों ने दिखाई रुचि
कई ग्लोबल एजेंसियों ने इसमें रुचि दिखाई है। अभी तक 20 से अधिक ग्लोबल एजेंसियों ने इसमें रुचि दिखाई है। अधिकारियों का कहना है कि इसके निर्माण के लिए मुख्य एजेंसी को जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा।
38 करोड़ से अधिक रुपए होंगे खर्च ( MP New AI City )
भौरी क्षेत्र में इंदौर भोपाल कॉरिडोर के पास इस Knowledge & AI City का निर्माण किया जाएगा। इससे निर्माण कार्य में 38 करोड रुपए से अधिक का खर्च हो सकता है।
यह मध्य प्रदेश सरकार का एक महत्वाकांक्षी परियोजना है। इसका मुख्य उद्देश्य रिसर्च स्टार्टअप इंडस्ट्री और ग्लोबल यूनिवर्सिटी का एक एकीकृत इकोसिस्टम बनाना है।
हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार
इस नए सिटी का निर्माण होने से हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा वही और प्रत्यक्ष रूप से भी हजारों लोगों को यहां रोजगार मिलेगा। इस प्रोजेक्ट को लेकर पूरे एमपी में जोरो शोरो से चर्चा की जा रही है। इसका निर्माण कार्य पूरा होने के बाद मध्य प्रदेश का ग्लोबल लेवल पर एक अलग पहचान बन जाएगा।
AI CITY का निर्माण होने से यहां पर कई तरह के विशेष व्यवस्थाएं की जाएगी। सूत्रों की माने तो इसका निर्माण करें पूरा होने के बाद मध्य प्रदेश की पूरे देश में अलग छवि बन जाएगी इसके साथ ही साथ रोजगार के क्षेत्र में भी युवाओं को काफी मौका मिलेगा।


















































