मध्यप्रदेश

मप्र पुलिस में बड़ा प्रमोशन: 27 अधिकारियों की सूची तैयार, 9 को मिलेगा IPS का पद

MP police promotion: मध्य प्रदेश पुलिस में बड़े प्रमोशन की तैयारी की जा रही है। साल 2026 में राज्य के 9 अधिकारियों को आईपीएस का पद मिलेगा। गृह विभाग ने राज्य पुलिस सेवा से आईपीएस संवर्ग में नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस मुख्यालय से 27 अधिकारियों का नाम मांगा गया है।

अधिकारियों का नाम मिलने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव के अनुमोदन से संघ लोक सेवा आयोग को इसका प्रस्ताव भेजा जाएगा। विभाग के द्वारा प्रयास किया जा रहा है कि अगस्त सितंबर तक प्रमोशन की प्रक्रिया पूरी हो जाए।

इन अधिकारियों को मिलेगा मौका (MP police promotion)

आपको बता दे राज्य पुलिस सेवा में आईपीएस संवर्ग के अधिकारियों के रिटायर्ड होने के बाद नए अधिकारियों को मौका मिलता है। 2025 में 9 अधिकारी आईपीएस के पद से रिटायर्ड हो चुके हैं और अब इन पदों को एक बार फिर से प्रमोशन के जरिए भरा जाएगा। 1998 से लेकर 2000 बच के अधिकारियों को मौका मिलेगा।

साल 2024 में डीसीपी में कुछ नाम रोक दिए गए थे उन्हें इस साल मौका मिल सकता है। सर्विस के आधार पर अधिकारियों के नाम का चयन किया जाएगा। मुख्यमंत्री के अनुमोदन से इस संघ लोक सेवा आयोग में भेजा जाएगा। इससे राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों को प्रमोशन मिलेगा और संघ लोक सेवा आयोग में शामिल होने का मौका मिलेगा।

Related Articles

Back to top button