महंगाई भत्ते की ऐलान में क्यों हो रही है देरी, आखिर कब होगा DA Hike का ऐलान? यहां देखें ताजा अपडेट

DA Hike update: केंद्रीय कर्मचारियों के द्वारा एक तरफ आठवें वेतन आयोग का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ महंगाई भत्ते का ऐलान नहीं होने से कर्मचारियों की चिंता बढ़ गई है।
आमतौर पर महंगाई भत्ते का ऐलान मार्च के महीने में हो जाता है लेकिन इस बार इंतजार लंबा होता जा रहा है। सामने आई जानकारी के अनुसार केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता अप्रैल के दूसरे सप्ताह में लागू हो सकता है हालांकि अभी तक सरकार ने इससे जुड़ा कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है।
क्यों दे रही हो रही है महंगाई भत्ते के ऐलान में
आपको बता दे कि केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता जल्द लागू हो सकता है।सूत्रों की माने तो इस बार मिडल ईस्ट युद्ध के वजह से महंगाई भत्ते के ऐलान में देरी हो रही है। वहीं दूसरी तरफ सरकार के द्वारा आठवें वेतन आयोग की तैयारी भी शुरू कर दी गई है और 13 महीने बाद आठवें वेतन आयोग की सौगात भी मिल सकती है। वेतन आयोग की तैयारी की वजह से भी आठवें वेतन आयोग के लागू होने में देरी हो रही है।
ऑल-इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स-इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI-IW) के 12 महीने के एवरेज के हिसाब से डीए में दो फीसदी बढ़ोतरी हो सकती है। इससे डीए 58 फीसदी से बढ़कर 60 फीसदी हो जाएगा। अब देखना होगा कि आखिर कब तक सरकार के द्वारा महंगाई भत्ते का ऐलान किया जाता है।







































