मध्यप्रदेश

मात्र 50 मिनट में तय होगा ग्वालियर से आगरा का सफर, करोड़ो रुपए खर्चकर बन रहा है 6-लेन एक्सप्रेसवे

MP Roadway’s news: अब ग्वालियर से आगरा का सफर बेहद कम समय में तय हो जाएगा। दोनों शहरों के बीच 6-लेन एक्सप्रेस वे का निर्माण हो रहा है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिराज सिंधिया ने सोमवार को ग्वालियर आगरा एक्सप्रेस में के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और इस दौरान उन्होंने बड़ा दावा किया।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिराज सिंधिया ने बताया कि इस सिक्स लेन एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद मात्र 45 से 50 मिनट में ग्वालियर से आगरा की दूरी तय हो जाएगी। इस एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य 5500 करोड रुपए खर्च करके किया जा रहा है जिससे ग्वालियर चंबल क्षेत्र को कनेक्टिविटी मिलेगी और आर्थिक विकास भी होगा।

निरीक्षण के दौरान जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भी मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री ज्योतिराज सिंधिया ने बताया कि इस एक्सप्रेसवे के बनने के बाद आर्थिक विकास होगा और रोजगार के नए रास्ते भी खुलेंगे।

यातायात तेज और सुरक्षित होगा


केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस सिक्स लेन एक्सप्रेसवे को आधुनिक तरीके से बनाया जा रहा है और इस पर स्पीड लिमिट भी लगाया जाएगा। इस एक्सप्रेसवे के पास कई तरह की आधुनिक व्यवस्था की जाएगी ताकि गाडी चालकों को सफर के दौरान किसी भी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।

Related Articles

Back to top button