कारोबार

Rupee Vs Dollar: डालर के मुकाबले रुपए का निकला दम, 92 रुपए पर पहुंची एक डालर की कीमत

Rupee Rate: डालर के मुकाबले भारतीय रुपये में भारी गिरावट देखने को मिली है। जहां पर निचले स्तर को छुते हुए डालर के मुकाबले भारतीय रुपये की कीमत 92 रुपये तक पहुंच गई। डालर के मुकाबले रुपये ने 92 का रिकार्ड पहली बार छू लिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि रुपये पर भारी दबाव बना हुआ है और इसमें और भी गिरावट आने की संभावना है। रुपये में गिरावट के बाद विदेश में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को ज्यादा रुपये खर्च करने पड़ रहे है और विदेशी व्यापार करने वाले व्यापारियों के ऊपर भी ज्यादा प्रभाव पड़ रहा है। वहीं विदेश में रहने वाले भारतीयों द्वारा अपने परिवार के लोगों के पास रुपये भेजना फायदे का सौदा हो रहा है। जहां पर डालर के मुकाबले भारत में उनको ज्यादा रुपये मिल रहे है।

बुधवार को भी आई थी भारतीय करेंसी में गिरावट

बुधवार को भारतीय रुपये में गिरावट आई थी और डालर के मुकाबले 91.78 पर बंद हुआ था। वीरवार को मार्केट खुलते ही भारतीय रुपया 91.99 के निचले स्तर पर खुला। इसके बाद डालर के मुकाबले भारतीय रुपये ने 92 के लेवल को छू लिया। US फेडरल रिजर्व के पॉलिसी फैसले के बाद डॉलर इंडेक्स में थोड़ी रिकवरी हुई, जबकि फेड के यह मानने के बाद कि महंगाई अभी भी ऊंची बनी हुई है और लेबर मार्केट लगातार स्थिर हो रहा है, US ट्रेजरी यील्ड बढ़ गई है।

रिजर्व बैंक देगा दखल, रुपये में आएगी मजबूती

डालर के मुकाबले भारतीय रुपये में लगातार दबाव बना हुआ है। कमज़ोर कैपिटल इनफ़्लो और मार्केट में बढ़ी चिंता रुपये पर दबाव बनाए हुए है। सिंगापुर के हेज फ़ंड मैनेजर का कहना है कि मार्केट में उम्मीद के तहत NDF मैच्योरिटी को पहले ही भांप रहा है। आने वाले समय में स्टॉप-लॉस का एक दौर शुरू हो गया है। अगर डालर के मुकाबले रुपया 92 के लेवल को पार करता है तो इसमें आरबीआई की तरफ से दखल दिया जाएगा। आरबीआई के दखल के बाद रुपये में मजबूती आने की संभावना है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button