मंदसौर

मंदसौर में मजदूर ने घर में फांसी लगाकर दी जान:परिजनों से विवाद की चर्चा; पुलिस परिजनों से करेगी पूछताछ

मंदसौर जिले के सीतामऊ थाना क्षेत्र के ग्राम लदुना में गुरुवार को एक व्यक्ति ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर सीतामऊ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामऊ शासकीय अस्पताल भेजा।

यह घटना तब सामने आई जब परिजनों ने व्यक्ति का शव कमरे में रस्सी के फंदे से लटका हुआ देखा।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान लदुना निवासी लक्ष्मीनारायण पिता रामनारायण तेली के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह खेती और मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

प्रारंभिक जानकारी में आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। हालांकि, विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार घटना से पहले मृतक का परिजनों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने इस संबंध में किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

सीतामऊ थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आत्महत्या के कारणों की गहन जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button