कारोबार

Gold-Silver Rate: गजब! सोने-चांदी में आज बंपर गिरावट, 1600 रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ गोल्ड, 6000 से अधिक टूटी चांदी

Gold-Silver Price Today on June 23: आज घरेलू वायदा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखी जा रही है. मजबूत अमेरिकी डॉलर और कमजोर वैश्विक संकेतों का ही नतीजा है कि आज शुरुआती सौदों में सोना करीब 1400 रुपये और चांदी 6150 रुपये से अधिक टूट गई है. आज 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 1,46,750 से 1,47,980 रुपये के दायरे में है. वहीं, गहनों के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,34,000 से 1,35,650 रुपये के बीच बना हुआ है. 

चांदी की कितनी है कीमत? 

आज MCX सिल्वर फ्यूचर्स में 2.8% की गिरावट आई है, जिससे कीमतें प्रति किलो 2,27,735 से 2,28,200 के आसपास आई गई हैं. दिल्ली, चेन्नई जैसे शहरों में चांदी आज 2,45,000 से 2,55,000 प्रति किलो की कीमत पर बिक रही है. 

क्याें गिर गए सोने-चांदी के दाम?

आज सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट की बड़ी वजह अमेरिकी डॉलर इंडेक्स (DXY) का मजबूत होना है, जो अब 13 महीने के सबसे हाई लेवल (102.2) पर पहुंच गया है. डॉलर मजबूत होने से विदेशी खरीदारों के लिए इसे खरीदना महंगा हो जाता है, जिससे इसकी मांग घटती है और कीमतों में गिरावट आती है.

ब्याज दर को लेकर अमेरिकी फेड (US Fed) के रूख का भी आज सोने-चांदी की कीमतों पर असर पड़ा है. अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने की संभावनाओं के बीच निवेशक सोने-चांदी जैसी बिना ब्याज वाली संपत्तियों से पैसा निकालर अमेरिकी बॉन्ड्स में लगा रहे हैं. इन सबके चलते अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बिकवाली बढ़ी है. ग्लोबल मार्केट (COMEX) में स्पॉट गोल्ड 1% गिरकर 4150 डॉलर प्रति औंस और स्पॉट सिल्वर 2% से अधिक गिरकर 64 डॉलर प्रति औंस के नीचे आ गया है. 

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button