देश

रेल यात्रियों की बढ़ी मुसीबत! जून में 77 ट्रेनें कैंसिल, दुरंतो और ज्ञानेश्वरी जैसे VIP ट्रेनों के रूट बदले, देखें प्रभावित ट्रेनों की पूरी लिस्ट

Indian Railways Trains Cancelled: गर्मी की छुट्टियों में घर जाने या घूमने की योजना बना रहे रेल यात्रियों के लिए एक बेहद जरूरी और चिंताजनक खबर है. भारतीय रेलवे ने जून 2026 के महीने में ब्लॉक और ट्रैक मरम्मत कार्यों के चलते 77 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है. इस बड़े फैसले से पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात और मध्यप्रदेश समेत कुल 7 राज्यों के यात्रियों पर सीधा असर पड़ेगा. बिलासपुर रेल मंडल के चांपा स्टेशन पर चौथी रेल लाइन के आधुनिकीकरण का काम इस रद्दीकरण की मुख्य वजह बताया जा रहा है.

65 एक्सप्रेस और 12 पैसेंजर ट्रेनें नहीं चलेंगी

रेलवे की आधिकारिक सूचना के अनुसार, कुल 77 ट्रेनों को रद्द किया गया है. इनमें लंबी दूरी की 65 एक्सप्रेस ट्रेनें और स्थानीय स्तर पर चलने वाली 12 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं. इसके अलावा, 8 ट्रेनों के रूट बदल दिये गये हैं और 6 ट्रेनों को उनके गंतव्य से पहले ही समाप्त (Short Terminate) कर दिया जायेगा.

Indian Railways Trains Cancelled: प्रमुख रद्द ट्रेनों की सूची (जून 2026)

चांपा स्टेशन पर कार्य के कारण प्रभावित होने वाली मुख्य ट्रेनों की सूची नीचे दी गयी है.

ट्रेन संख्याट्रेन का नामरद्दीकरण की तिथि
12833/12834अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस11 से 15 जून
12870हावड़ा-सीएसएमटी (मुंबई) एक्सप्रेस12 जून
12869सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस14 जून
22846हटिया-पुणे एक्सप्रेस12 से 15 जून
22845पुणे-हटिया एक्सप्रेस14 से 17 जून
20813पुरी-जोधपुर एक्सप्रेस10 जून
20814जोधपुर-पुरी एक्सप्रेस13 जून
12905पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस10 से 11 जून
12906शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस12 से 13 जून
22905ओखा-शालीमार एक्सप्रेस14 जून
22906शालीमार-ओखा एक्सप्रेस16 जून
22512कामाख्या-एलटीटी (मुंबई) एक्सप्रेस13 जून
22511एलटीटी-कामाख्या एक्सप्रेस16 जून
20971उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस13 जून
20972शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस14 जून
22358गया-एलटीटी एक्सप्रेस10 जून
22357एलटीटी-गया एक्सप्रेस12 जून

दुरंतो और ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस के रूट बदले

रद्दीकरण के अलावा, कई वीआईपी ट्रेनों को उनके निर्धारित मार्ग की बजाय दूसरे रास्तों से चलाया जायेगा. इससे लोगों की यात्रा का समय बढ़ सकता है.

  • हावड़ा-पुणे दुरंतो (12222/12221): यह ट्रेन चांपा की बजाय झारसुगुड़ा, टिटलागढ़ और रायपुर होकर चलेगी (11, 13, 15 जून).
  • हावड़ा-मुंबई दुरंतो (12262/12261): यह भी रायपुर और टिटलागढ़ के रास्ते संचालित होगी (11 से 15 जून).
  • ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस (12101/12102): एलटीटी-शालीमार के बीच चलने वाली यह ट्रेन रायपुर और झारसुगुड़ा होकर डायवर्ट की गई है.

यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्था

यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे ने 8 से 19 जून तक कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस (18250/18249 और 18252/18251) को केवल कोरबा-बिलासपुर-कोरबा के बीच पैसेंजर ट्रेन के रूप में चलाने का निर्णय लिया है.

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button