मध्यप्रदेश

ग्वालियर-डबरा बायपास पर तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक में मारी टक्कर, बेटे के सामने पिता की मौत, बेटा भी अस्पताल में भर्ती

ग्वालियर-डबरा बायपास पर सिरोल इलाके में तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। दोनों रामायण पाठ में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इस हादसे में बेटे के सामने ही पिता की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि वह खुद गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसका भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। चालक कंटेनर छोड़कर भाग निकला। इस मामले में पुलिस ने कंटेनर चालक पर एफआईआर दर्ज कर ली है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों के सुपुर्द कर दिया है।

उटीला थाना क्षेत्र के अंतर्गत बहांगी खुर्द गांव में रहने वाला रामसेवक दुबे अपने बेटे कपिल दुबे के साथ डबरा जा रहे थे। डबरा में इनके रिश्तेदार ने रामायण पाठ का आयोजन करवाया है।

दोनों बाइक से डबरा के लिए रवाना हुए। बाइक कपिल चला रहा था। यह लोग बायपास पर सिरोल इलाके में नैनागिर तिराहे पर पहुंचे। यहां सड़क पार कर रहे थे।

इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे कंटेनर एचआर 38 एजे 3407 के चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों उछलकर सड़क पर गिरे। रामसेवक के ऊपर से कंटेनर का पहिया निकल गया।

उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कपिल भी गंभीर रूप से घायल हो गया। कपिल ने अपने चचेरे भाई को फोन लगाकर सूचना दी। कुछ देर में यहां एंबुलेंस भी पहुंच गई। कपिल को अस्पताल ले जाया गया। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने कंटेनर जब्त कर लिया है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button