मध्यप्रदेश

मप्र में 4 दिनों तक होगी आफत की बारिश, इन जिलों में चलेगी तूफानी हवाएं, पढ़े IMD का ताज़ा अलर्ट

MP weather alert news: मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार झमाझम बारिश हो रही है। झमाझम बारिश होने से एक तरफ जहां मौसम सुहाना बना हुआ है वहीं दूसरी तरफ राज्य के लोगों की परेशानियां भी बढ़ने लगी है। मंडी में रखें गेहूं पर बारिश का नकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। बारिश होने से गेहूं लगातार खराब हो रही है।

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो मध्य प्रदेश में अभी राहत नहीं मिलने वाली है। राज्य में लगातार झमाझम बारिश होती रहेगी। राज्य के कई जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवा भी चलेगी।

इन जिलों में अगली 24 घंटे के दौरान होगी भारी बारिश

मौसम विभाग में मध्य प्रदेश के कई जिलों में तूफानी बारिश देखने को मिलेगी। खंडवा, खरगोन, दतिया, सिंगरौली, सीधी, शहडोल, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में मौसम वैज्ञानिकों ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है और इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फनी हवा भी चलेगी।

इन जिलों में आंधी बारिश का येलो अलर्ट


भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, बड़वानी, धार, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, रीवा, मऊगंज, सतना, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, पन्ना, सागर, मैहर, पांढुर्ना में हल्की बारिश होने वाली है। इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button