मप्र मे बनेगा 255km लंबा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, 15000 करोड रुपए होंगे खर्च,किसानों पर बरसेगा पैसा

MP New Greenfield Expressway: मध्य प्रदेश में बुनियादी ढांचे और सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार के द्वारा लगातार महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहा है. राज्य में जल्दी एक नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य किया जाएगा. यह ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे पहले के तुलना में काफी आधुनिक और अच्छा होगा.
भोपाल जबलपुर के बीच बनेगा नया ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे
भोपाल और जबलपुर के बीच सफर को और तेज और सुविधाजनक बनाने के लिए 255 किलोमीटर लंबा ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण होगा इसके निर्माण कार्य में 15000 करोड रुपए खर्च होंगे. इसके बनने से दोनों शहरों के बीच सफर काफी आरामदायक हो जाएगा. राज्य सरकार के द्वारा जल्द भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. जानकारों का कहना है कि इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद एमपी की अर्थव्यवस्था काफी अच्छी हो जाएगी और एमपी को रफ्तार मिलेगी.
255 किलोमीटर होगी लंबाई
यह ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे फोरलेन होगा जिसके लिए एक एलाइनमेंट तैयार किया गया है. इसकी लंबाई 255 किलोमीटर होगी और अगर सही समय पर जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो जाती है तो मई 2026 तक इसका काम शुरू हो जाएगा.
मात्र 2 घंटे में पूरा होगा 310 किलोमीटर की दूरी
भोपाल से जबलपुर के बीच की दूरी 310 किलोमीटर है. इस दूरी को तय करने में फिलहाल 5 से 6 घंटे का समय लगता है लेकिन ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के बनने के बाद इस दूरी को 3 घंटे में पूरा कर लिया जाएगा. इस यात्रा के 3 घंटे का समय बचेगा और सफल पहले की तुलना में तेज हो जाएगा.
इसके बनने के बाद बांधवगढ़, पन्ना और पेंच टाइगर रिजर्व तक सीधी कनेक्टिविटी मिल जाएगी. एमपी के लिए गेम चेंजर साबित होगा इसके साथ ही इको टूरिज्म को भी बढ़ावा देगा. इसके बनने से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार भी मिलेंगे.


















































