छुट्टी से घर लौट रहे अग्निवीर की दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई मौत, परिवार का रो-रो कर बुरा हाल

Madhya Pradesh news: मध्य प्रदेश के धार जिले में एक अग्नि वीर की मौत हो गई है। छुट्टी से घर लौट रहे अग्नि वीर संदीप की दिल्ली एयरपोर्ट पर अचानक से मौत हो गई जिसके बाद उनके घर पर हाहाकार मच गया। अग्निवीर सैनिक संदीप जमरा का आश्रमिक निधन होने से उनकी मां बुरी तरह टूट गई है।
संदीप की पोस्टिंग लेह लद्दाख में थी और वह खुशी-खुशी छुट्टी आ रहे थे। अचानक दिल्ली एयरपोर्ट पर उनकी तबीयत खराब हो गई और उनकी मौत हो गई। निधन की खबर के बाद पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। संदीप बचपन से आर्मी में भर्ती होना चाहते थे।
2024 में ज्वाइन किए थे आर्मी
धार के जामला निवासी संदीप जमरा ने 2024 में अग्नि वीर के रूप में इंडियन आर्मी को ज्वाइन किया था। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद उन्हें पहली पोस्टिंग लेह लद्दाख में मिली थी और अभी कुछ समय पहले उन्हें छुट्टी मिली थी। वह अपने परिवार से मिलने गांव आ रहे थे लेकिन रास्ते में ही मौत संदीप का इंतजार कर रही थी।
दिल्ली एयरपोर्ट पर बिगड़ी तबीयत
संदीप दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरे थे और उन्हें वहां से इंदौर के लिए ट्रेन पकड़नी थी तभी उन्हें एयरपोर्ट पर अचानक चक्कर आ गया और वह गिर गए। पुलिस ने तत्काल दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि दिल्ली के आर्मी हॉस्पिटल में सेवा के जवानों ने संदीप के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया इसके साथ पूरे सम्मान के साथ एंबुलेंस से विदा किया। संदीप के परिवार में माता-पिता के अलावा एक बड़ा भाई और एक छोटी बहन है।
उनकी तीन बहनों की पहले ही शादी हो चुकी है। संदीप अभी 2 साल पहले ही सुना ज्वाइन किए थे और अचानक से उनके चले जाने से पूरे घर में दुख देखने को मिल रहा है।

















































