मप्र के इन कर्मचारियों की 1 मई से 30 मई तक छुट्टियों पर लगी रोक, जानिए क्या है कारण

Madhya Pradesh news : एमपी के भोपाल शहर में 1 से 30 में तक सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक लगा दी गई है। जिला कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने आदेश जारी किया है और कर्मचारियों के छुट्टी पर रोक लगा दी है।
यह आदेश उन कर्मचारियों के लिए जारी किया गया है जो जनगणना ड्यूटी में लगे हुए हैं। सामने आई जानकारी के अनुसार 1 मई से जनगणना का काम शुरू होने वाला है और यह 30 मई तक चलेगा। इसमें जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है उन्हें अब 30 तारीख तक छुट्टी नहीं लेना है। 6000 से अधिक कर्मचारियों की जनगणना में ड्यूटी लगाई गई है।
सभी प्रकार के अवकाश पर रोक
बता दे की मकान सूचीकरण और मकान की गणना के कार्य में लगे कर्मचारियों के छुट्टियों पर रोक लगाई गई है। हालांकि अति आवश्यक कार्य या कोई मेडिकल इमरजेंसी के समय छुट्टी दे दी जाएगी। इसके लिए एक लेटर भी जारी किया गया है जिसमें लिखा है कि सभी कर्मचारी अपने दायित्व का निर्वहन सही समय पर करें और 23 तारीख तक किसी भी तरह के अवकाश के लिए आवेदन न करें। तत्काल प्रभाव से इस आदेश को लागू कर दिया गया है।
सख़्ती से करना होगा इस निर्देश का पालन
जनगणना काम के लिए प्रशासन में स्पष्ट निर्देश जारी किया है जिसका कड़ाई से पालन करना होगा। प्रशासन के द्वारा स्पष्ट शब्दों में कहा गया है की जनगणना एक काम में किसी भी तरह की कोटा ही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कर्मचारियों को अपना जिम्मेदारी का पालन करना होगा।
जनगणना 2027 के प्रथम चरण ‘मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना’ के लिए स्व-गणना की सुविधा 16 अप्रैल से शुरु हो चुकी है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने खुद सीएम निवास पर स्व-गणना पोर्टल पर जनगणना का शुभारंभ था। इसके तहत प्रदेश के नागरिक खुद ही ऑनलाइन माध्यम से अपने परिवार का विवरण दर्ज कर सकेंगे। आपको बता दें कि, ये स्वगणना का काम 30 अप्रैल तक चलेगा।



















































