मप्र के इस शहर में टाटा लगाएगी देश का पहला निजी न्यूक्लियर पावर प्लांट, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

MP News: मध्य प्रदेश को एक बड़ी सौगात मिलने वाली है। एमपी के रीवा जिले में देश की पहली निजी न्यूक्लियर पावर प्लांट की स्थापना होने वाली है। जिले का विंध्य बिजली उत्पादन का हब बन रहा है ऐसे में एक और सौगात मिलने से रीवा की किस्मत खुल जाएगी।
अब तक देश के सभी न्यूक्लियर पावर प्लांट को सरकार चलती है लेकिन अब पहली बार देश में निजी न्यूक्लियर पावर प्लांट की स्थापना होने वाली है। केंद्र सरकार के द्वारा रीवा में पहला निजी पावर प्लांट स्थापित करने की अनुमति दे दी गई है। आपको बता दे यह सिरमौर तहसील के क्योंटी के पास रोझोही में बनेगा।
मध्य प्रदेश के औद्योगिक विकास प्राधिकरण के द्वारा इसके लिए 169 हेक्टेयर जमीन आवंटित किया जाएगा और इस प्लांट में पहले 220 मेगावाट बिजली बनेगी इसके बाद 1000 मेगावाट और आगे 2400 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जाएगा।
5000 युवाओं को मिलेगा रोजगार (MP News)
डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने बताया कि यह बंजर भूमि पर बनेगी। पहले यहां सोलर पावर प्लांट लगाना था लेकिन वन विभाग के द्वारा एनओसी नहीं दिया गया जिसके बाद प्रोजेक्ट को रद्द कर दिया गया। हालांकि अब यहां नहीं जी न्यूक्लियर पावर प्लांट की स्थापना होनी है।
निजी पावर प्लांट की स्थापना होने से 5000 लोगों को रोजगार मिलेगा। वही अप्रत्यक्ष तौर पर भी हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा। टाटा एनर्जी के द्वारा यहां पर न्यूक्लियर पावर प्लांट की स्थापना होगी। आपको बता दे मध्य प्रदेश के लिए यह कदम बेहद ही फायदेमंद साबित होगा।



















































