मध्यप्रदेश

मप्र के सरकारी कर्मचारियों को जल्द मिलेगी 2 बड़ी सौगात, CM मोहन यादव ने शुरू की तैयारी

MP News: मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़े खुशखबरी सामने आ रही है। राज्य के सरकारी कर्मचारियों को मुख्यमंत्री मोहन यादव के द्वारा जल्द बड़ा तोहफा दिया जाएगा। एमपी के सरकार द्वारा दो बच्चों वाले नियम में बदलाव किया जाएगा। मुख्यमंत्री के द्वारा पुराना नियम खत्म करने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी गई है।

राज्य में लंबे समय से कर्मचारी और पेंशनरों के द्वारा स्वास्थ्य बीमा योजना की मांग की जा रही है जिसे अब सरकार जल्द पूरा करेगी। विभिन्न संगठनों के द्वारा मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात किया गया था और कई तरह की मांग भी की गई थी जिनमें से दो मांगों को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंजूरी दे दिए।

मध्य प्रदेश कर्मचारी संगठनों ने राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव से हाल ही में मुलाकात की है। संगठनों के द्वारा मुख्यमंत्री के समक्ष कई तरह की मांग रखी गई जिनमें से मुख्यमंत्री ने दो मांगों को तत्काल मंजूरी दे दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन या तीन से अधिक बच्चों वालों को भी अब सरकारी नौकरी करने का मौका मिलेगा इसके साथ ही प्रमोशन में भी किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी।


साल 2001 में तत्कालीन सरकार ने सिविल सेवा नियमों में बदलाव कर यह प्रावधान लागू किया था। नियम के अनुसार 2 से अधिक बच्चों वालों को सरकारी नौकरी मिलने में परेशानी हो सकती थी इसके साथ ही दो से अधिक बच्चे होने पर प्रमोशन में भी दिक्कत आ सकती थी लेकिन अब सरकार के द्वारा इस नियम को बदल दिया जाएगा।

2 से अधिक बच्चों वालों को भी अब सरकारी नौकरी मिलेगी। लंबे समय से स्वास्थ्य बीमा योजना की मांग की जा रही थी इसको लेकर भी सरकार के द्वारा तैयारी कर ली गई है। राज्य की कर्मचारियों को जल्द स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ मिलेगा।

Related Articles

Back to top button