मध्यप्रदेश

लाडली बहने ध्यान दें : इन महिलाओं को नहीं मिलेगी 35वीं किस्त, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

Ladli Behna Yojana: लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए की किस्त दी जाती है। अभी तक 34 किस्त मिल चुकी है और अब महिलाएं 35वीं किस्त का इंतजार कर रही हैं।

कब जारी होगी 35वीं किस्त

अभी तक राज्य सरकार के द्वारा ऑफिशियल 35वीं किस्त को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी गई है लेकिन उम्मीद है कि 10 से 15 तारीख के बीच 35वीं किस्त जारी कर दी जाए।

इन महिलाओं को नहीं मिलेगी लाडली बहना योजना की राशि

इस बार 35वीं किस्त कई महिलाओं के अकाउंट में ट्रांसफर नहीं होगी। जी हां बिल्कुल सही सुना आपने। जिन महिलाओं ने अभी तक ई केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं की है उनके अकाउंट में 35वीं किस्त की राशि नहीं भेजी जाएगी। राज्य सरकार ने स्पष्ट कर दिया है की केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाली महिलाओं को 35वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।

क्यों जरूरी है ई केवाईसी की प्रक्रिया

राज्य में कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहां महिलाएं 60 साल के ऊपर की होने के बाद भी इस योजना का लाभ उठा रही है वहीं कई महिलाएं अन्य योजनाओं से जुड़ी होने के बाद भी लाडली बहन योजना का लाभ ले रही है। कई जगह मृत महिलाओं के नाम पर भी योजना की राशि उठाई जा रही है। सरकार के द्वारा इन सभी फ्रॉड को रोकने के लिए ही केवाईसी की प्रक्रिया जरूरी की गई है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button