बड़ी खबर: इस दिन आ सकती है लाडली बहना योजना की 35वीं किस्त, इस बार इन बहनों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ

Ladli Behna Yojana 35th Installment: मध्य प्रदेश की लाडली बहना बेसब्री से अपने 35वीं किस्त का इंतजार कर रही है। राज्य सरकार के द्वारा अप्रैल के महीने में 35वीं किस्त जारी की जाएगी।
मध्य प्रदेश की बहनों को 34 किस्त मिल चुकी है और अब बहने 35वें किस्त का इंतजार कर रही है।राज्य के लाडली बहनों का अप्रैल का इंतजार भी खत्म होने वाला है क्योंकि राज्य सरकार के द्वारा जल्द ही बहनों के खाते में लाडली बहना योजना की राशि भेजी जाएगी।
1.25 लाख बहनों के खातों में आएंगे 1500 रुपए
अब बता दे की हर महीने लाडली बहना योजना की राशि समय पर बहनों के खाते में भेजा जाता है। हालांकि अभी तक ऐलान नहीं किया गया है की लाडली बहनों के खाते में योजना की राशि कब तक भेजी जाएगी। इस बार 1.25 लाख बहनों के खाते में ₹1500 की राशि आने वाली है।
हर महीने 10-15 के बीच आने लगी है लाडली बहना योजना की किस्त
हर महीने 10 से 15 तारीख के बीच लाडली बहनों के खाते में लाडली बहन योजना की राशि भेज दी जाती है। उम्मीद है कि 10 से 15 तारीख के बीच लाडली बहनों के खाते में योजना की राशि भेजी जाएगी हालांकि अभी तक सरकार ने ऑफिशियल इसके बारे में कुछ नहीं बताया है।
जिन बहनों ने ही केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं की है उनके खाते में लाडली बहन योजना की राशि नहीं भेजी जाएगी। आप अगर इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो जल्द से जल्द ई केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर लीजिए।


























