मध्यप्रदेश

केंद्रीय मंत्री ने एमपी को दी बड़ी सौगात, 631 करोड़ की लागत से 2 शहरों के बिच नए बाईपास का होगा निर्माण

MP News: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय मंत्री नितिन गडकरी के द्वारा मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात दी गई है। एमपी के निवाड़ी जिले के ओरछा से यूपी के झांसी जिले तक फोरलेन बाईपास, बंगाय खास से ओरछा तिगेला तक राष्ट्रीय राजमार्ग 44 और राष्ट्रीय राजमार्ग 39 को जोड़ने के लिए बनाई जाएगी। इस काम में 631 करोड रुपए खर्च होंगे।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि 631 करोड़ की लागत से यूपी से मध्य प्रदेश तक नई फोर लाइन बाईपास और लिंक रोड बनाई जाएगी जिससे दोनों शहरों के बीच सफर काफी आसान हो जाएगा।

इन दोनों शहरों के बीच भीषण जाम की समस्या होती है जिसे दूर करने के लिए इन दोनों शहरों के बीच नया फोरलेन बाईपास और लिंक रोड बनाने का फैसला लिया गया है। फोरलेन बाईपास और लिंक रोड का निर्माण होने से सफर बेहद आसान हो जाएगा।

पर्यटन को मिलेगा रफ्तार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि इस बाईपास के बनने के बाद पर्यटन को भी विस्तार मिलेगा।ओरछा जिले में कई मुख्य पर्यटन केंद्र मौजूद है और यहां पर अगर यह हाईवे बनता है तो सफर आसान हो जाएगा जिससे बड़े पैमाने पर पर्यटक पहुंचेंगे। इससे राजस्व में बढ़ोतरी होगी और मध्य प्रदेश का विकास होगा।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button