MP News: रेल यात्रियों को बड़ा तोहफा, जल्द चालू होगा एमपी का ये नया रेलवे स्टेशन

MP News: मध्य प्रदेश को जल्द ही एक नया रेलवे स्टेशन का तोहफा मिलने वाला है. राजधानी भोपाल का पांचवा रेलवे स्टेशन निशातपूरा रेलवे स्टेशन जल्द ही चालू होने वाला है. रेल मंत्रालय के द्वारा इस रेलवे स्टेशन कमिश्निंग प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी गई है. इस स्टेशन पर यात्रियों को बुनियादी सुविधाएं दी जाएगी इसके साथ ही ट्रेनों के हाल्ट और यात्रियों के आवागमन के लिए इसे जल्द खोला जाएगा.
निशातपूरा रेलवे स्टेशन का सब काम पूरा किया जा चुका है. यात्रियों के लिए यहां बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है. इस स्टेशन के शुरू होने के बाद भोपाल रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ट्रैफिक दबाव कम हो जाएगा.
भोपाल रेल मंडल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट की जानकारी देते हुए डीआरएम पंकज त्यागी और सीनियर डीआरएम सौरभ कटारिया ने इसके बारे में जानकारी दें. उन्होंने बताया कि यात्रियों के सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए इस रेलवे स्टेशन पर कई तरह की सुविधा उपलब्ध कराई गई है. इस स्टेशन के शुरू होने के बाद यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी.
इन ट्रेनों को मिलेगा स्टॉपेज
डॉ. आंबेडकर नगर-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस।
इंदौर-पटना-इंदौर (शनिवार/सोमवार) साप्ताहिक एक्सप्रेस। इंदौर-पटना-इंदौर (सोमवार, बुधवार/बुधवार,शुक्रवार) द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस।
डा.आंबेडकर नगर-प्रयागराज जंक्शन-डा. आंबेडकर नगर एक्सप्रेस (प्रतिदिन)
अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद (रविवार/मंगलवार) साप्ताहिक एक्सप्रेस।
इंदौर-बरेली-इंदौर (गुरुवार/बुधवार) साप्ताहिक एक्सप्रेस। इंदौर-हावड़ा-इंदौर क्षिप्रा (मंगलवार, गुरुवार, शनिवार/सोमवार, गुरुवार, शनिवार) त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस।
भुज-शालीमार-भुज एक्सप्रेस (साप्ताहिक)

























